फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कोरोना से बचाएगी चीन की ये निष्क्रिय वैक्सीन? चूहों से लेकर बंदरों पर होना है ट्रायल

Thu, 11 Jun 2020 06:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
coronavirus vaccine China - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनिया को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, इस्रायल, फ्रांस समेत कई देशों में वैक्सीन, ट्रायल के अलग-अलग चरणों में है। चीन में भी वैक्सीन बनाने को लेकर वैज्ञानिक उत्साहित हैं। वहां, निष्क्रिय कोविड वैक्सीन के जानवरों पर प्रयोग से कोरोना वायरस से सुरक्षा के संकेत मिले हैं। बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट के तहत चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप ने इस वैक्सीन का परीक्षण किया है। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के तहत इस वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
वैक्सीन - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं ने कहा कि वैक्सीन की दवा के तहत एंटीबॉडी का उत्पादन फिलहाल सिर्फ परीक्षण लायक ही बनाया जा रहा है। इसका परीक्षण चूहों, सूअर, खरगोश और बंदरों पर भी किया जाएगा। यह एंटीबॉडी कोविड-19 से सुरक्षा प्रदान करेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Dr Jonas Salk tested Polio Vaccine(File photo) - फोटो : Social Media
  • निष्क्रिय टीका भी वैक्सीन का एक प्रकार है, जो शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण करते हैं और बीमारी से बचाते हैं। पोलियो और इंफ्लुएंजा जैसी बीमारियों के भी निष्क्रिय टीके उपलब्ध हैं। पोलियो की जिस वैक्सीन का इजाद साल 1955 में डॉ. जोनस सॉल्क ने किया था, वह निष्क्रिय टीका ही है। 

4 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पिक्सा
  • चीन के विज्ञान और तकनीक मंत्री वांग जिगांग का कहना है कि चीन जल्द ही कोविड-19 की वैक्सीन बनाएगा और यह दुनियाभर के लोगों के लिए मददगार साबित होगी। फिलहाल इस वैक्सीन के सभी क्लिनिकल ट्रायल होने बाकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
  • इस निष्क्रिय वैक्सीन के ट्रायल को चाइना नेशनल बायोटेक ग्रुप ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति दी थी। मालूम हो कि चीन कोविड-19 की पांच कैटगरी में वैक्सीन बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोरोना वायरस वैक्सीन(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
मालूम हो कि दुनियाभर में अबतक 74.87 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 4.20 लाख से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है। चीन से फैले इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों की सूची में अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, भारत, इटली जैसे देश शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें