फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: दुनियाभर में अब तक कितने लोगों को दी जा चुकी कोरोना वैक्सीन? जानिए ताजा अपडेट्स

Tue, 29 Dec 2020 05:05 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनियाभर में अब तक आठ करोड़ 17 लाख से भी ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 17 लाख 83 हजार से अधिक लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। हालांकि कई देशों में इस महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाए भी जा रहे हैं, जिसमें ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। ब्रिटेन में जहां अब तक लगभग 23 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, तो वहीं अमेरिका में यह आंकड़ा एक करोड़ 97 लाख से भी ऊपर है। अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। ऐसे में यह मान कर चल सकते हैं कि उसे वैक्सीन की सबसे ज्यादा जरूरत है। आइए जानते हैं दुनियाभर में अब तक कितने देशों में कितने लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
अमेरिका में कितने लोग ले चुके टीका? 
  • अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र यानी सीडीसी ने सोमवार को एक आंकड़ा जारी किया है, जिसमें यह बताया गया है कि यहां अब तक दो मिलियन यानी 20 लाख से भी अधिक लोग कोरोना का पहला टीका ले चुके हैं। टीकाकरण अभियान के तहत यहां लोगों को फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन दी जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
ब्रिटेन में कितने लोगों ने ली वैक्सीन? 
  • बीते गुरुवार को ब्रिटिश सरकार ने बताया था कि टीकाकरण अभियान के तहत ब्रिटेन में अब तक छह लाख के करीब लोग कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। अब तो यह आंकड़ा और भी बढ़ गया होगा। यहां भी लोगों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन ही दी जा रही है। आपको बता दें कि दुनिया में सबसे पहले कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत ब्रिटेन ने ही की थी।    

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
स्पेन में टीकाकरण का क्या है हाल?
  • स्पेन यूरोप के उन देशों में से एक है जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां भी बीते रविवार से ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है। इस देश में सबसे पहले एक 96 वर्षीय महिला को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। यहां टीकाकरण अभियान के तहत बीते रविवार को कुल 60 लोगों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा में टीकाकरण का हाल 
  • कनाडा ने 14 दिसंबर से टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी। यहां की सरकार के मुताबिक, कनाडाई प्रांत ओंटेरियो में सोमवार शाम चार बजे तक कोरोना के कुल 13,200 टीके लगाए गए हैं। इस प्रांत को संघीय सरकार से फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन की लगभग 96 हजार प्रारंभिक खुराक प्राप्त हुई हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस्रायल में अब तक कितने लोग ले चुके टीका? 
  • इस्रायल में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। बीते रविवार को यहां रिकॉर्ड 99 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ, जबकि बताया जा रहा है कि यहां कोरोना का टीका लेने वाले लोगों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंचने वाली है। देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सऊदी अरब के प्रिंस खालिद बिन सलमान - फोटो : Twitter/@kbsalsaud
सऊदी अरब में टीकाकरण का क्या है हाल? 
  • सऊदी अरब में टीकाकरण अभियान के तहत सबसे पहले यहां के स्वास्थ्य मंत्री तौफिक अल रबियाह को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन दी गई थी। यहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान और प्रिंस खालिद बिन सलमान भी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लेने के लिए यहां अब तक सात लाख से भी अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें