कोरोना की वैक्सीन का पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए वैज्ञानिकों की करीब 80 से ज्यादा टीमें काम कर रही हैं। बहुत सारी वैक्सीन ट्रायल के शुरुआती स्टेज में हैं तो वहीं कई वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल यानी इंसानी शरीर पर परीक्षण के स्टेज में पहुंच चुकी है। खबरों के मुताबिक दुनियाभर की करीब छह वैक्सीन अपने लक्ष्य के करीब है। इन्हीं में से एक है अमेरिकी कंपनी माडर्ना की वैक्सीन।