कोरोना की वैक्सीन को लेकर अब हर दिन कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल ही रही है। हाल ही में ब्रिटेन में टीकाकरण की शुरुआत हुई है जबकि सोमवार से अमेरिका में भी आम नागरिकों को टीका लगाना शुरू कर दिया गया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि भारत में भी जनवरी से टीकाकरण शुरू हो सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारत में हर व्यक्ति को अक्तूबर 2021 तक ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन मिल जाएगी। ये वैक्सीन 70 फीसदी कारगर साबित हुई है। इसके अलावा और भी कई वैक्सीन हैं, जिन्हें 90 से 95 फीसदी तक प्रभावी पाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि वैक्सीन के 100 फीसदी सही होने का आखिर क्या मतलब है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...