कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इंतजार है तो बस इसकी वैक्सीन का। आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारत बायोटेक ने मिलकर कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसे 15 अगस्त तक लॉन्च किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस देसी वैक्सीन Covaxin का ह्यूमन ट्रायल देश के 12 संस्थानों में शुरू हो रहा है। वैक्सीन का कोड नेम BBV152 रखा गया है। अगर यह वैक्सीन 15 अगस्त तक लॉन्च हो जाती है तो यह संभवत: विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन होगी। आइए जानते हैं इस वैक्सीन को लेकर अपडेट जानकारी क्या है: