फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: भारत में कोरोना की वैक्सीन आने में देरी क्यों हो रही है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sat, 26 Dec 2020 09:22 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ तो रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ वैक्सीन के आने का समय भी घटता जा रहा है। हालांकि यहां वैक्सीन कब तक आ जाएगी, यह तो पुख्ता तौर पर कहा नहीं जा सकता है, लेकिन सरकार देशभर में इस महामारी के लिए टीकाकरण शुरू करने की तैयारियां जरूर पूरी कर रही है। इसके लिए विभिन्न राज्यों में टीकाकरण संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों और टीका लगाने वालों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्द्धन ने कहा है कि सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए तीस करोड़ लोगों की पहचान की है, जिसमें स्वास्थ्यकर्मी, अग्रिम पंक्ति में तैनात कर्मी और साफ.सफाई कर्मचारी शामिल हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना वायरस और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
मॉर्निंग वॉक के दौरान मास्क लगाना जरूरी है क्या? 
  • दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'यह ऐसा समय है, जब आप यह कतई नहीं सोच सकते कि सामने वाला स्वस्थ दिख रहा है तो सब ठीक है। इस समय यह मानकर चलिए कि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति स्वस्थ हो या बीमार, संक्रमित हो सकता है और उससे आपको संक्रमण हो सकता है। इसलिए जहां भी जाएं मास्क लगाए रखें और हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें और दूरी भी हमेशा बनाकर रखें।' 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
भारत में वैक्सीन आने में देरी क्यों हो रही है? 
  • डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'वैक्सीन आने में कोई देरी नहीं हो रही है। सरकार टीकाकरण की पूरी योजना बना चुकी है। अंतिम चरण के परीक्षण और वैक्सीन के ट्रांसपोर्टेशन की तैयारियां जारी हैं और वो भी जल्द पूरी हो जाएंगी। हो सकता है दो-तीन दिन में या साल खत्म होते-होते आपको पता चल जाएगा कि भारत में टीकाकरण कब से शुरू हो रहा है।' 

4 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सार्स कोव-2 पर क्या कहेंगे? 
  • डॉ. अनुपम प्रकाश कहते हैं, 'यह वायरस साधारण कोरोना वायरस की तुलना में 70 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक जितना ज्ञान प्राप्त हुआ है, उसके अनुसार यह सामान्य वैरिएंट है। 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक होने के बावजूद इससे संक्रमित मरीजों के भर्ती होने की दर और मृत्यु दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है। अभी तक के आंकड़ों से यह नहीं लग रहा है कि इससे लोगों को नुकसान ज्यादा हो रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
इन्फ्लुएंजा वायरस की वैक्सीन हर साल नई क्यों आती है? 
  • डॉ. अनुपम प्रकाश बताते हैं, 'इन्फ्लुएंजा वायरस के स्ट्रेन बहुत तेजी से बदलते हैं और साल बीतते-बीतते उनका स्वरूप पूरी तरह बदल जाता है। उत्तरी गोलार्द्ध में इसका स्वरूप अलग होता है, दक्षिणी गोलार्द्ध में अलग। दुनिया के अलग-अलग देशों में इन्फ्लुएंजा वायरस का स्वरूप अलग होता है, इसलिए इसकी वैक्सीन हर साल स्थानीय वातावरण के हिसाब से बनाई जाती है। कुछ इन्फ्लुएंजा-ए हैं, कुछ इन्फ्लुएंजा-बी हैं। हर साल जुलाई, अगस्त, सितंबर में इसकी नई वैक्सीन आती है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें