फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Vaccine: भारत में वैक्सीन के लिए 'सुपर थर्मस' की पड़ सकती है जरूरत, विशेषज्ञ से जानें इसके बारे में सबकुछ

Wed, 09 Dec 2020 08:44 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
जैसे-जैसे कोरोना की वैक्सीन को लेकर दुनियाभर में चर्चा तेज हो रही है, वैसे-वैसे संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। दुनियाभर में अब तक इस वायरस से छह करोड़ 82 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 15 लाख 56 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं भारत की बात करें तो यहां अब तक 97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब माना जा रहा है कि वैक्सीन जल्द ही भारतीय बाजारों में उपलब्ध हो जाएगी, लेकिन उसमें कई तरह की चुनौतियां होंगी। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े हर जरूरी सवाल के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
साधारण इंफ्लुएंजा वैक्सीन को कितने डिग्री तापमान पर रखा जाता है? 
  • दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. घनश्याम पांग्टेय बताते हैं, 'साधारण फ्लू वैक्सीन को दो से आठ डिग्री तापमान पर रखा जाता है। उसके लिए फ्रीजर की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन कुछ वैक्सीन ऐसी होती हैं, जिनको माइनस 10 डिग्री तक तापमान की जरूरत पड़ती है, उसमें साधारण फ्रिज के फ्रीजर से काम चल जाता है, लेकिन कोविड की वैक्सीन को माइनस 70 डिग्री तापमान की जरूरत होगी। उसके लिए ड्राई आइस की जरूरत पड़ेगी, जो सॉलिडिफाई कार्बन-डाईऑक्साइड होती है। यह विस्फोटक होती है, छूने पर हाथ को नुकसान पहुंच सकता है।' 
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर रखी जाने वाली वैक्सीन अभी तक कहीं दी गई है? 
  • डॉ. घनश्याम पांग्टेय बताते हैं, 'अफ्रीका में जब इबोला वायरस आया था, तब एक वैक्सीन दी गई थी, जिसे माइनस 70 डिग्री तो नहीं, लेकिन हां उसे माइनस 50 से 60 डिग्री तक तापमान चाहिए होता है। उन्होंने सहारा मरुस्थल में रहने वाले लोगों तक भी यह वैक्सीन पहुंचाई। वहां सुपर थर्मस की बड़ी भूमिका रही। इस थर्मस में ड्राई आइस या बर्फ रखकर वैक्सीन स्टोरी की जाती है।' 

4 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
ऐसी वैक्सीन जो माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तक रखनी होती है, उनका वितरण कैसे होगा? 
  • डॉ. घनश्याम पांग्टेय के मुताबिक, 'अभी तक फाइजर की वैक्सीन है, जिसे रखने के लिए माइनस 70 डिग्री सेल्सियस तक तापमान की जरूरत होती है। इस प्रकार की वैक्सीन का वितरण बड़ी चुनौती होगा। हो सकता है इस वैक्सीन को बड़े शहरों में बड़े-बड़े फ्रीजर लगाकर वितरित किया जाए। वहीं ग्रामीण इलाकों तक ऐसी वैक्सीन पहुंचाने के लिए सुपर थर्मस का प्रयोग किया जा सकता है। इस पर हमारी सरकार बहुत महीन तरीके से काम कर रही है। इसमें भारतीय सेना की मदद भी ली जा सकती है।' 
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन के स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन पर आप क्या कहेंगे? 
  • डॉ. घनश्याम पांग्टेय कहते हैं, 'वैक्सीन के डिस्ट्रीब्यूशन में कोल्ड चेन मैनेजमेंट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पोलियो की वैक्सीन में भी कोल्ड चेन की अहम भूमिका रहती है। जैसा कि सभी जानते हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादकों में से एक हैं और हम इसके कोल्ड चेन मैनेजमेंट में भी बहुत आगे हैं। हमें पता है कि किस तरह वैक्सीन को फ्रीजर में रखकर लोगों तक पहुंचानी है। पोलियो से जंग में हमने बड़े-बड़े शहरों से लेकर दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक वैक्सीन डिलीवर की। हमने छोटे-बड़े हर प्रकार के फ्रिज का इस्तेमाल किया।' 
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन को अप्रूवल देने से पहले किन चीजों का ध्यान रखा जाता है? 
  • डॉ. घनश्याम पांग्टेय बताते हैं, 'वैक्सीन वो होती है, जो बीमारी को रोकती है, उसे ठीक करने के लिए नहीं होती है। जिनको कोविड नहीं हुआ है, उनके लिए यह वैक्सीन बनाई जा रही है। जिनको हो चुका है, उनको इस वैक्सीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारे पास वैक्सीन के इस्तेमाल का 100 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वैक्सीन को बनाने में कई वर्ष लग जाते हैं। इंफ्लूएंजा महामारी के करीब 100 साल बाद कोविड-19 आया है। पहले की तुलना में अब हम तकनीकी रूप से सशक्त हैं। 12 महीने में वैक्सीन का निर्माण बहुत बड़ी उपलब्धि है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
देश में कोविड-19 की वैक्सीन की वर्तमान स्थिति पर आप क्या कहेंगे? 
  • देश में वैक्सीन पर पूरा जोर चल रहा है। हमारे यहां दो वैक्सीन अंतिम चरण में हैं। दुनिया में 50 से अधिक वैक्सीन भी अंतिम चरण पर हैं। इनमें से पांच से छह वैक्सीन जनवरी तक अप्रूव हो सकती हैं। अमेरिका की फूड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि जो भी वैक्सीन 50 प्रतिशत से अधिक कारगर है, उसे अप्रूवल दे देना चाहिए। हमारी वैक्सीन 70 से 90 प्रतिशत तक प्रभावी हैं। मुझे लगता है कि तीन-चार वैक्सीन जल्द ही मार्केट में आ जाएंगी।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें