फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: कोरोना वैक्सीन लेने से पहले और बाद में जरूर बरतें ये सावधानियां, संक्रमण का नहीं होगा खतरा

Wed, 21 Apr 2021 01:23 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आई है। तभी तो संक्रमण के मामले तेजी से और लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दो लाख 95 हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। यह देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। सिर्फ यही नहीं, इस दौरान दो हजार से अधिक लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हो गई है, जिससे मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 82 हजार से अधिक हो गई है। हालांकि थोड़ी राहत की बात ये है कि इस बीच देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। अब तक 13 करोड़ एक लाख 19 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है और सरकार ने एलान किया है कि एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। ऐसे में यह जान लेना बेहद ही जरूरी है कि कोरोना वैक्सीन लेने से पहले और उसके बाद में किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
कोरोना वैक्सीन लेने से पहले क्या करें? 
  • अगर आपको किसी दवा से एलर्जी है, तो कोरोना की वैक्सीन लेने से पहले ये बात डॉक्टर को जरूर बताएं। टीकाकरण से पहले अच्छी तरह से खाना खाएं यानी स्वस्थ आहार लें और भरपूर नींद भी लेना जरूरी है। जितना संभव हो उतना आराम करने की कोशिश करें। अगर आप टीका लेने से पहले चिंतित महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टरों का परामर्श जरूर लें। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऐसे लोग बरतें विशेष सावधानी 
  • डायबिटीज (मधुमेह) या ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) वाले लोगों को इन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कैंसर से जूझ रहे मरीज और खासकर कीमोथेरेपी करा रहे लोग, टीका लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। जिन लोगों को कोरोना के इलाज के रूप में प्लाज्मा या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी प्राप्त हुए हैं, वे टीका लेने से पहले डॉ़क्टर से सलाह लें। पिछले डेढ़ महीने में जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उनके लिए भी टीका लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
वैक्सीन लगने के तुरंत बाद क्या?
  • टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगाने के बाद कुछ देर के लिए लाभार्थी को वहीं पर बैठाया जाता है, ताकि यह देखा जा सके कि उसे कोई गंभीर समस्या तो नहीं हो रही है। अगर लाभार्थी को कोई समस्या नहीं हुई तो उसे वहां से जाने दिया जाता है।  
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
ये बातें भी ध्यान में रखें 
  • शरीर के जिस हिस्से पर वैक्सीन लगाई गई है, वहां दर्द होना आम बात है। इससे घबराएं नहीं। वैक्सीन की वजह से लाभार्थी को बुखार हो सकता है। इसमें भी घबराने वाली कोई बात नहीं है। कुछ लोगों में ठंड लगने और थकान जैसे कुछ अन्य दुष्प्रभाव भी दिख सकते हैं। ये सभी दुष्प्रभाव कुछ ही दिनों में दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैक्सीन ले लिया, उसके बाद क्या करें?
  • अगर आप वैक्सीन ले चुके हैं तो ये मत समझिए कि अब आप कोरोना से संक्रमित नहीं हो सकते हैं। विशेषज्ञ हमेशा से यह कहते आए हैं कि वैक्सीन गंभीर रूप से बीमार होने से बचाती है, संक्रमण से नहीं। इसलिए टीका लगने के बाद भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते रहना जरूरी है। इसमें मास्क पहनना, छह फीट की सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना और हाथ धोना शामिल हैं। अगर बहुत जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें, तभी कोरोना से बचाव संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
टीका लगवाने से पहले और बाद में कैसा होना चाहिए खान-पान?
  • अगर आप टीका लगवाने जा रहे हैं तो यह जरूरी है कि अपने खान-पान को सही रखें। स्वस्थ आहार लें, तला-भुना न खाएं तो ज्यादा बेहतर और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। चूंकि यह गर्मी का मौसम है, इसलिए तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इस दौरान शराब, सिगरेट आदि से दूरी बनाकर रखें। इन चीजों का ध्यान टीका लगवाने के बाद भी रखें और स्वस्थ खाना ही खाएं। इससे आपको कोरोना की इस लड़ाई में काफी मदद मिलेगी। 
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें