भारत में कोरोना महामारी से ठीक होने की दर अब बढ़कर 97.10 फीसदी हो गई है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक एक करोड़ 43 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। नेशनल कोविड टास्क फोर्स के चेयरमैन डॉ. वी. के. पॉल ने ऑल इंडिया रेडियो से बातचीत में कहा, 'एक मार्च से जो टीकाकरण की शुरुआत होने जा रही है, वह सबसे महत्वपूर्ण है। अब आम नागरिकों को इसमें शामिल किया जा रहा है, वो भी 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों और 40 की उम्र के ऊपर वाले कोमोरबिडिटी वाले लोगों को।' आइए डॉ. वी. के. पॉल से जानते हैं वैक्सीन और टीकाकरण से जुड़े कुछ खास सवालों के जवाब...