फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बुजुर्गों के टीकाकरण की प्रक्रिया क्या है और आम आदमी को वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी? विशेषज्ञ से जानें

Sat, 27 Feb 2021 08:33 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay
भारत समेट दुनियाभर के देशों में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। देश में अब तक एक करोड़ 37 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉक्टर मनदीप भंडारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि देश के सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 80 फीसदी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 फीसदी अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा चुका है। सरकार अब एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाना शुरू करेगी। इसके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के वैसे लोगों को भी टीका लगाया जाएगा, जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना वायरस और टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोरोना वायरस कैसे फैला है? इसके बारे में क्या कुछ पता चला है? 
  • दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'अभी तक पता चला है कि कोरोना वायरस चमगादड़ से मानव में आया है। कई बार वायरस, जानवरों से मानव में आ जाते हैं। ऐसा ही एक वायरस स्वाइन फ्लू भी है। कोरोना वायरस एक नया वायरस था और किसी के पास इसके खिलाफ इम्यूनिटी नहीं थी। इस वायरस ने अपने आप को इस प्रकार बदला कि एक स्थान से दूसरे स्थान होते हुए मानव में बहुत तेजी से फैल गया। हालांकि यह भी सही है कि जानवरों में पाए जाने वाले कई वायरस मनुष्यों में जल्दी नहीं फैलते हैं, जैसे बर्ड फ्लू। यही कारण है कि बर्ड फ्लू महामारी नहीं बना है।' 
विज्ञापन

3 of 7
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
बुजुर्गों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया क्या है? 
  • डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, '60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के कोमोरबिडिटी से ग्रसित लोगों को आगामी एक मार्च से वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे लोग कोविन ऐप के जरिए भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा उसमें चेक भी कर सकते हैं कि उनका नाम है कि नहीं। जिन लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं है और वैक्सीनेशन वर्ग में आते हैं, वे लोग एक आईडी कार्ड और फोटो के साथ केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्हें केंद्र द्वारा तारीख दी जाएगी और उनका नंबर आते ही उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। अगर उस दिन नंबर नहीं आया तो अगली तारीख दी जाएगी।' 

4 of 7
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
जो बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र तक नहीं जा सकते हैं, वो क्या करें? 
  • डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'जो बुजुर्ग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए उपयुक्त इंतजाम किए जाएंगे। ऐसे लोगों को स्थानीय वॉलेंटियर्स या गांव के लोगों की मदद से वैक्सीन दी जाएगी। ऐसे बुजुर्गों को वैक्सीन सेंटर तक लाने-ले जाने का भी इंतजाम किया जा रहा है।' 
विज्ञापन

5 of 7
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
आम आदमी को वैक्सीन कब तक उपलब्ध होगी? 
  • डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'अभी तक वैक्सीन हाई रिस्क ग्रुप के लोगों को दी जा रही है। इसके साथ ही सप्लाई और डिमांड के अनुरूप अलग-अलग चरण बनाए गए हैं। जैसे कि पहले चरण में देखें तो अगर 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देनी है तो 60 करोड़ डोज चाहिए। हालांकि आने वाले समय में कई और वैक्सीन आने वाली हैं। अगर ये सफल होती हैं तो वैक्सीन की सप्लाई आसान हो जाएगी।' 
विज्ञापन

6 of 7
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
टीका सरकारी केंद्र में ही लगेगा या प्राइवेट में भी लगवा सकते हैं? 
  • डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'कोरोना का टीकाकरण अब सरकारी और प्राइवेट दोनों जगहों पर होगा। सरकारी केंद्र पर नि:शुल्क वैक्सीन लगेगी और प्राइवेट में शुल्क देना होगा। हालांकि सरकार एक नियम पर काम कर रही है, जिसके तहत वैक्सीन का एक निश्चित मूल्य तय होगा और सभी प्राइवेट अस्पतालों में उसी शुल्क पर वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा फैक्ट्री आदि के पास स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को ज्यादा दूर न जाना पड़े।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या आरोग्य सेतु ऐप से भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं? 
  • डॉ. रणदीप गुलेरिया कहते हैं, 'अभी इसपर भी काम चल रहा है कि कोविन और आरोग्य सेतु दोनों ऐप पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हो। अगर ऐसा होता है तो स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचित किया जाएगा। हां, अगर रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं तो टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें