कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से देश में संक्रमितों की संख्या और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या काफी है। ऐसे में डॉक्टर्स से लेकर सरकारें तक हर कोई अपने-अपने स्तर पर मरीजों को बचाने की तमाम कोशिशें कर रहे हैं। इन सबके बीच पिछले दिनों ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन यानी डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2डीजी कोरोना मरीजों को देने की सिफारिश की। वहीं, आज यानी 17 मई 2021 को इस दवा को लॉन्च कर दिया गया। इस दवा को कोरोना से जंग जीतने में काफी कारगर बताया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस दवा को किन वैज्ञानिकों ने तैयार किया है।