फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना का खतरा कितना? क्या जांच की है जरूरत? आसान शब्दों में यहां जानें सबकुछ

Sat, 05 Jun 2021 04:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव - 25 वर्ष

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

भले ही देशभर में कोरोना वायरस के केस में कमी आने लगी है, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं है कि कोरोना हमारे बीच से जा चुका है या खतरा पूरी तरह टल चुका है। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना अब भी हमारे बीच में है, और हमारी जरा सी लापरवाही के चलते वो फिर से लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में लोगों को कोविड के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है, और साथ ही कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए भी कहा जा रहा है। वहीं, लोग भी काफी संख्या में कोरोना की वैक्सीन लगवाने सेंटर्स पर पहुंच रहे हैं। कोरोना से लड़ाई लड़ने में वैक्सीन एक अहम हथियार है। हालांकि, टीका लगाने के बाद भी आप कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। तो क्या ऐसे में हमें जांच करवानी चाहिए? कोरोना के लक्षण दिखने पर क्या करें? ऐसे कई सवाल अगर आपके मन में चल रहे हैं, तो चलिए इनके जवाब जानने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
वैक्सीन लगाने के बाद कितनी संभावना है कि कोई संक्रमित हो जाए?
  • मौजूदा समय में जो कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है, वो जोखिम कारकों, गंभीरता, अस्पताल में भर्ती होने की जररूत और मृत्यु दर को कम करने में प्रभावी साबित हुए है। ऐसे में ये पूर्ण समाधान तो नहीं, लेकिन ये जरूरी है ताकि संक्रमण न फैले। विशेषज्ञ मानते हैं कि जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं, उनमें कम गंभीर परिणाम होते हैं या फिर कुछ मामलों में तो लक्षण बिल्कुल भी नहीं दिख सकते हैं। वैक्सीन लेने के बाद आपके संक्रमित होने की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि आप किस स्थान पर रहते हैं, आपने कौन सा टीका लगवाया है, आप कोविड के नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं आदि।
विज्ञापन

3 of 5
कोरोना वायरस: जांच कराता युवक - फोटो : अमर उजाला
जांच कराने की जरूरत है या नहीं?
  • अगर आप कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं, तो आपके संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीका लगवाने के बाद आपके शरीर में एंटीबॉडी बनने लगती है जो वायरस से लड़ती हैं। ऐसे में आगे चलकर आपको बार-बार जांच कराने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि आपके जोखिम होने का खतरा काफी कम हो जाएगा।

4 of 5
जांच के लिए सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
किन लोगों को होगी जांच की जरूरत?

-पहले वो लोग जो लगातार बुखार से घिरे हैं, और उन्हें सांसी, सर्दी-जुकाम है।

-दूसरे वो लोग जो किसी के संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं, लेकिन उनमें लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
क्या कर सकते हैं हम?
  • हमें सबसे पहले तो ये करना चाहिए कि अपनी बारी आने पर कोरोना की वैक्सीन जरूर लेनी चाहिए। वहीं, इसके बाद भी हमें कोरोना के सभी नियमों को पालन करना चाहिए। मास्क पहनना चाहिए, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना चाहिए आदि।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें