फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: कोरोना काल में खांसी, कफ और नाक का बंद होना नहीं हैं अच्छे संकेत, ऐसा पा सकते हैं छुटकारा

Fri, 30 Jul 2021 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

काफी लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी हमारे बीच में मौजूद है। भारत में इस वायरस की दो लहर आ चुकी है। वहीं, विशेषज्ञ तीसरी लहर को लेकर पहले ही आगाह कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई इस वायरस से डरा हुआ है। लोगों को अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के साथ ही कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। लेकिन इन सबके बीच लोगों को अगर खांसी, नाक का बंद होना, जुकाम जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो उनके मन में ये डर बैठ रहा है कि कहीं वे कोरोना की चपेट में तो नहीं आ गए। ऐसी स्थिति में आपको कोरोना टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। वहीं, अगर आपको नाक, गले से जुड़ी दिक्कतें महसूस हो रही हैं, तो इन्हें दूर करने के लिए आप कुछ तरीके अजमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इन लक्षणों को न लें हल्के में:-

-नाक का बंद होना
-गले में खराश और दर्द
-बुखार आना
-सिरदर्द होना
-बलगम आना
-नाक का बहना
-खांसी होना आदि।
विज्ञापन

3 of 6
अजवाइन के फायदे - फोटो : pixabay
ये हैं उपाय:-

अजवाइन की पोटली
  • आपको करना ये है कि आपको अजवाइन लेनी है, और इन्हें गर्म करके अच्छे से भून लें। इसके बाद एक कपड़ा लीजिए और उसमें इन्हें बांध लीजिए। एक पोटली सी बनाने के बाद इसे नाक से सूंघे। ऐसा करने से आपकी बंद नाक, बहती नाक, नाक में दर्द, कफ और खांसी जैसी अन्य समस्याओं में आपको राहत मिल सकती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भाप लेना
  • बंद नाक को खोलने के लिए और गले की दिक्कतों को दूर करने के लिए भाप सबसे सही तरीका है। आपको करना ये है कि पहले एक बर्तन पानी को खूब गर्म करना है। वहीं, जब ये पानी गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन या पुदीने के पत्ते डालने हैं, और फिर सिर पर एक तौलिए से मुंह को ढककर भाप लेनी है। इससे आपको लाभ मिल सकता है
विज्ञापन

5 of 6
बादाम के फायदे - फोटो : pixabay
बादाम का पाउडर
  • नाक बंद होने के पीछे शरीर में कमजोरी होना भी एक कारण हो सकता है। इसलिए आप बादाम के तैयार किए हुए पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 200 ग्राम बादाम, 40 ग्राम काली मिर्च और 100 ग्राम चीनी चाहिए। आपको इन सबको पीस लेना है और एक पाउडर तैयार कर लेना है। इसके बाद रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ एक चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तरल पदार्थों का सेवन करें
  • अगर आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें, तो आपको खुद को हाइड्रेटेड रखना है। आपको ज्यादा से ज्यादा तरह पदार्थों का सेवन करना है, अधिक मात्रा में पानी पीना है, आप जूस पी सकते हैं और नारियल पानी पी सकते हैं आदि। इनका सेवन करने से आपका बलगम पतला होने में मदद मिलेगी और फिर ये नाक के रास्ते बाहर निकल जाएगा।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें