फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ये 4 चीजें बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने में कर सकती हैं मदद, इम्यूनिटी होगी मजबूत

Sat, 05 Jun 2021 03:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर अब भी जारी है। भले ही रोजाना संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही है। लेकिन इस वायरस की वजह से काफी लोगों का जान भी जा रही है। वहीं, अब कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चर्चाएं तेजी पर हैं, और डॉक्टर्स से लेकर विशेषज्ञ तक इस बात की आशंका जता चुके हैं कि सितंबर-अक्टूबर के आसपास कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। हालांकि, ये लहर आएगी या नहीं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस लहर से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को खतरा होने की बातें कहीं जा रही है। ऐसे में आपको अपने बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आपकी मदद ये चार चीजें कर सकती हैं, जो हम आपको बताने जा रहे हैं। इनसे बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिल सकती है और कोरोना से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मौसमी फल
  • आप अपने बच्चे को एक मौसमी फल जरूर खिलाएं। अगर वो पूरा फल खाना पसंद नहीं करता है, तो उसे एक टुकड़ा या फिर फलों के छोटे-छोटे टुकड़े करके खिला सकते हैं। वहीं, अनार का जूस देना या मौसमी फलों का जूस देना भी लाभदायक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पोषक तत्व हैं जरूरी
  • आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको अपने बच्चों को पौष्टिक खाना ही देना है। आप उन्हें खाने में दाल, बींस, मल्टीग्रेन आटा, बादाम, अखरोट, अलसी, सूरजमुखी के सीड्स दे सकते हैं। वहीं अगर आपका बच्चा मांसाहारी खाना पसंद करता है, तो आप उसके आहार में अंडे और मछली को भी शामिल कर सकते हैं। 

4 of 5
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
चावल खिलाएं
  • बच्चे को खाना देते समय एक बात सुनिश्चित करें कि उसे स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना खिलाएं। ऐसे में आप अपने बच्चे को चावल दे सकते हैं, क्योंकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें एक साख तरह का अमीनो एसिड मौजूद होता है। आप अपने बच्चे को दाल-चावल और घी खाने को दे सकते हैं, ये सेहत के लिए काफी बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू और आचार
  • आप अपने बच्चे को नींबू का सेवन करवा सकते हैं। नींबू में विटामिन- सी पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कई लाभ देता है। आप बच्चे को खाने में नींबू या फिर नींबू पानी बनाकर पिला सकते हैं। इसके अलावा आप बच्चे को घर पर बना हुआ अचार भी दे सकते हैं। इससे उनकी इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें