डॉक्टर अल्केश जैन
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ
मेदांता अस्पताल, इंदौर
कोरोना वायरस महामारी से हर दिन काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, इस वायरस को मात देकर भी काफी लोग अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन देखा जा रहा है कि जो लोग कोरोना वायरस से ठीक हो रहे हैं, उनमें से कई लोग हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा रहे हैं। यही नहीं, कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोग मानसिक बीमारी से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल घूम रहे हैं कि आखिर कोरोना से ठीक होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में।