फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: यहां जानें दिखता है सबसे पहले कौन सा लक्षण, कुछ ऐसे होती है शुरुआत

Sat, 24 Apr 2021 06:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by S.C. Tiwari 

डॉ. एस. सी. तिवारी 
कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस 

कोरोना वायरस हमारे बीच काफी तेजी से फैल रहा है और हर दिन मरीजों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस साल ये वायरस काफी ज्यादा संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वहीं, अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की समस्या ने लोगों के लिए दोगुनी दिक्कतें पैदा कर दी हैं। ऐसे में सभी से घर में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले दिन से लेकर 14वें दिन तक आखिर कैसे कोरोना आपको अपना शिकार बनाता है यानी इसके लक्षण क्या होते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
दरअसल, जो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं। इनमें से 88 फीसदी लोगों को पहले दिन बुखार आता है और साथ ही उन्हें थकान भी महसूस होती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को बुखार और कफ दूसरे दिन से बना रहता है और ये लगभग चौथे दिन तक बना रहता है। 

4 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जबकि इस वायरस से अगर कोई व्यक्ति संक्रमित है, तो उसे पांचवें दिन तक सांस लेने में दिक्कतें महसूस होती है।
विज्ञापन

5 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वहीं, छठे दिन भी खांसी और बुखार बना रहता है और सातवें दिन लोगों को सीने में तेज दर्द तक होने लगता है।
विज्ञापन

6 of 9
कोरोना का नया स्वरूप - फोटो : pixabay
इसके अलावा जो मरीज कोरोना से संक्रमित होते हैं उनमें से 15 प्रतिशत मरीज आठवें और नौवे दिन में एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम महसूस करते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वहीं, कोरोना का शिकार हुए मरीज की 10वें और 11वें दिन में सांस लेने की दिक्कतें ज्यादा बढ़ जाती है।

8 of 9
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : social media
जबकि 12वें दिन ज्यादातर लोगों को बुखार आना बंद हो जाता है।
विज्ञापन

9 of 9
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वहीं, 13वें और 14वें दिन में सांस लेने की दिक्कतें खत्म होने लगती हैं।

नोट: डॉ. एस. सी. तिवारी अत्यधिक योग्य और अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें