फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: कहीं आप भूल तो नहीं गए मास्क से जुड़ी ये पांच बातें? यहां जानें आसान शब्दों में

Sat, 07 Aug 2021 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मास्क पहनने के फायदे - फोटो : Pixabay
डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी कितनी खतरनाक है, ये किसी को बताने या समझाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके इस वायरस का विकराल रूप हर किसी ने देखा और इसे झेला भी। ऐसे में इस वायरस से बचना अब भी जरूरी है, क्योंकि ये वायरस अभी गया नहीं बल्कि हमारे बीच में ही मौजूद है और हमारी जरा सी गलती तीसरी लहर के रूप में सामने आ सकती है, जिसकी चेतावनी विशेषज्ञ पहले ही दे चुके हैं। वहीं, इस वायरस के सामने आने के बाद से ही विशेषज्ञ ने बताया था कि अगर इस वायरस से खुद को और दूसरों को बचाना है, तो हमें मास्क जरूर पहनना पड़ेगा। लेकिन अब भी देखा जा रहा है कि लोग इसमें लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में लगता है कि लोग मास्क से जुड़ी जरूरी बातों को भूल चुके हैं, तो चलिए हम आपको उन बातों के बारे में याद दिलाते हैं, जो हमारे लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क कैसा हो?
  • मास्क ऐसा होना चाहिए जो आपके चेहरे पर पूरी तरह फिट आ जाए, और जो आपको वायरस से बचाए। इसके लिए आप सर्जिकल, कपड़े का मास्क या फिर एन 95 जैसे मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सभी मास्क कणों को काफी हद तक रोकने में मददगार होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मास्क कैसे पहने?
  • मास्क कैसे पहने? इस बात को समझना सबसे ज्यादा जरूरी है। मास्क ऐसे पहने जिससे आपके चेहरे पर पूरी तरह आसानी से बैठ जाए, जिसमें कहीं से अंदर कण घुसने की जगह न हो, जो आपके मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढक ले आदि। आपको मास्क की डोरी पकड़कर कान पर लगानी है और फिर मास्क को मुंह और नाक के ऊपर अच्छे से बैठा लेना है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
समय-समय पर बदलते रहें मास्क
  • मास्क जब हम एक बार पहन लेते हैं, तो इसका मतलब ये नही कि अब उसे कभी बदलना नहीं है। बल्कि समय-समय पर मास्क को बदलते रहना चाहिए। जैसे- सर्जिकल मास्क को आपको एक बार इस्तेमाल के बाद बदल लेना चाहिए, जबकि कपड़े वाले और एन95 मास्क को एक-दो महीने में जरूर बदल लें। वहीं, कपड़े वाले मास्क को रोजाना धोएं और अच्छे से साफ करें।
विज्ञापन

5 of 6
Double mask - फोटो : istock
सिंगल से डबल बेहतर
  • वैसे तो ज्यादातर लोग सिंगल ही मास्क पहने नजर आते हैं और ये आपको सुरक्षा भी प्रदान करता है। लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि सिंगल से डबल मास्क पहनना बेहतर विकल्प है। ये आपको वायरस से बचाने में ज्यादा मदद करता है। बस ध्यान रहे कि दो सर्जिकल मास्क, दो कपड़े के मास्क एक साथ न पहनें। इसकी जगह पर आप एक सर्जिकल और एक कपड़े का मास्क पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
किन जगहों पर पहनें?
  • आप घर से बाहर जा रहे हैं, मॉल जा रहे हैं, दुकान जा रहे हैं, पब्लिक ट्रॉसपोर्ट में सफर कर रहे हैं, मेट्रो में, दफ्तर में, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर, जिम में, किसी से मिलते समय, घर पर कोई आ रहा है तब मास्क पहनें और आप अपनी छत पर जा रहे हैं तब भी मास्क पहनना बेहतर विकल्प है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें