फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होने के बाद इतने दिनों तक रह सकता है बुखार, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Tue, 25 May 2021 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉ परवेश मलिक
फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से काफी संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं, और हर दिन काफी संख्या में ये वायरस लोगों की जान भी ले रहा है। हालांकि, देश में प्रतिदिन ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी है और प्रत्येक दिन काफी संख्या में लोग इस वायरस को मात देकर अपनों के साथ फिर से एक सामान्य जीवन जी रहे हैं। लेकिन जब लोग इस वायरस से ठीक हो रहे हैं, तो कई लोगों को इसके बाद भी बुखार आ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
क्या है वजह?
  • दरअसल, जब व्यक्ति कोरोना से संक्रमित होता है तो जहां कुछ लोगों को पांच से सात तो कुछ लोगों को 8-14 दिनों तक बुखार रहता है। ऐसे में मरीज के बुखार को कम करने के लिए पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक और स्टोरॉइड की डोज तक देनी पड़ती है। इनकी वजह से बुखार तो कम हो जाता है, लेकिन बाकी इंफेक्शन शरीर में बने रहते हैं और कई बार जब मरीज ठीक हो जाता है तब नए और पुराने इंफेक्शन की वजह से व्यक्ति को दोबारा बुखार तक आ जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इन इंफेक्शन की वजह से आ सकता है बुखार:-

बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण
  • टाइफाइड या न्यूमोनिया के इंफेक्शन अमूमन हमारे शरीर में मौजूद ही रहते हैं वहीं, जब हम दवाओं का सेवन करते हैं, तो इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और जैसे ही शरीर कमजोर होता है, तुरंत बैक्टीरियल इंफेक्शन के जोर पकड़ने के कारण बुखार आ जाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फंगल इंफेक्शन की वजह से
  • वहीं, जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो रहे हैं, उन्हें ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस की परेशानी घेर रही है। इसकी वजह से भी मरीज को बुखार आने लगता है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
थर्मामीटर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
इन बातों का रखें ध्यान

1. आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं और इसके बाद 15 से 30 दिनों के अंदर आपको 99 या फिर इससे नीचे बुखार आ रहा है, तो आपको परेशान नहीं होना है। आप अपना बुखार थर्मामीटर की मदद से नाप सकते हैं। हालांकि, अगर बुखार लगातार है, तो आपको अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
2. वहीं, अगर 100 से ज्यादा बुखार आ रहा है, और तीन दिनों से ज्यादा दिनों तक है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

3. अगर आपको बुखार आ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको मलेरिया या उस जैसी कोई दूसरी बीमारी भी हो या फिर आपको सर्दी लगने के कारण भी बुखार आ सकता है। ऐसी स्थिति में अपने डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज करवाना उचित है।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल मेंसकाम करने से पहले डॉ परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें