फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक होने के बाद भी कोरोना आपके दिल को पहुंचा सकता है नुकसान, इन पांच लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Wed, 19 May 2021 05:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डॉक्टर अल्केश जैन
वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ

कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि ये वायरस श्वसन और फेफड़ों के अलावा कई मामलों में मरीजों के दिलों पर भी असर डाल रहा है। जामा के एक अध्ययन के अनुसार 70 प्रतिशत ऐसे मरीज हैं, जो ठीक होने के बाद हृदय रोग से संबंधित कम से कम एक लक्षण से पीड़ित है। ऐसे में हमें उन लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए इन लक्षणों के बारे में जानते हैं जिनसे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपका दिल कोरोना के बाद के लक्षणों से पीड़ित है या नहीं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सीने में दर्द
  • अगर आपको अपने दिल में किसी तरह की बेचैनी हो रही है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसमें सीने में भारीपन, सीने में दर्द, बेचैनी होना शामिल है। ऐसे स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने पर ये आपकी गर्दन, बाहों या अन्य भागों में भी फैल सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ज्यादा पसीना आना
  • ज्यादा पसीना आना हार्ट अटैक के प्रमुख लक्षणों में से एक है। वहीं, अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं और आपको पसीना खूब आ रहा है तो आपको अपने शरीर का तापमान मापना चाहिए। वहीं, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से भी संपर्क करना चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सांस फूलना
  • अगर किसी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो ये समस्या बढ़ी न बन जाए, इसलिए इस लक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में ऑक्सीजन की कमी हो रही हो। ऐसे में ये आपके फेफड़ों समेत दिल को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
चक्कर आना
  • अगर आपको चक्कर आ रहे हैं। साथ ही इतनी थकान लग रही है कि आपका खड़ा होना और बैठना तक मुश्किल हो रहा है, तो फिर आपको जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। चक्कर आना कार्डियक अरेस्ट का एक बड़ा चेतावनी वाला लक्षण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ऑक्सीजन लेवल में गिरावट आना
  • आपको ऑक्सीजन का लेवल समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए। चाहे आप कोरोना से ठीक हो चुके हैं, लेकिन आपको ऑक्सीजन के लेवल को मापते रहना है। अगर ऑक्सीजन का लेवल कम होता है तो इसका अनियमित दिल की धड़कन और अन्य चीजों पर इसका बुरा परिणाम हो सकता है।

नोट: डॉक्टर अल्केश जैन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ हैं, जो काफी लंबा अनुभव रखते हैं और साथ ही एक जाना-माना नाम है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें