कोरोना वायरस महामारी लगभग काफी लंबे समय से हमारे बीच है, और बात अगर भारत की करें तो यहां अब भी रोजाना लगभग 40 हजार के आसपास कोरोना केस सामाने आ रहे हैं, जो हर किसी की चिंता को बढ़ा रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञ पहले ही कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर चुके हैं, और ये लहर भारत में किसी भी समय आ सकती है। ऐसे में हर कोई इन चीजों को लेकर काफी डरा हुआ है। लेकिन हमें एक बात ध्यान देनी है कि कोरोना की वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक तो इससे कोरोना से बचाव में काफी मदद मिलती है और दूसरा वैक्सीन लेने के बाद देखा गया है कि लोगों का मौत का खतरा और अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम हो गया है। इन सबके बीच खबर है कि अब कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन के बाद पिल्स यानी गोलियां आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ।