फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बाद डेंगू से ऐसे बचाएं खुदको, ये हैं बचाव के 8 तरीके

Mon, 20 Sep 2021 04:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली में अब डेंगू भी दस्तक देने लगा है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

जहां एक तरफ देशभर में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं फंगल इंफेक्शन की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। लेकिन इन खतरों से अभी देश की राजधानी दिल्ली उभरी भी नहीं कि अब यहां डेंगू भी दस्तक देने लगा है। दिल्ली में अब तक डेंगू के 25 मामले, मलेरिया के 8 और चिकनगुनिया के 4 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में दिल्ली वासियों के लिए एक और खतरा बढ़ चुका है। लेकिन ऐसे समय में हमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि बचाव के कुछ तरीके अपनाकर हम खुद को डेंगू जैसी बीमारियों से दूर रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कैसे फैलता है डेंगू?
  • दरअसल, जिस तरह मलेरिया का बुखार मच्छर के काटने से फैलता है, ठीक वैसे ही डेंगू भी मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू के मच्छर को एडीज मच्छर कहा जाता है, जो दिन में भी काटते हैं। बरसात के मौसम में या पानी जमने वाली जगहों पर ये पैदा होते हैं और फिर वहां से लोगों के बीच पहुंचकर बीमारी को फैलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
1. मच्छरों से सावधान रहें और खासतौर पर दिन में मच्छर से खुद को बचाकर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर डेंगू का मच्छर दिन के समय ही काटता है।

4 of 10
शर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
2. बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि फुल स्लीवज के कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। साथ ही समय सोते समय भी चादर ओढ़कर सोएं।
विज्ञापन

5 of 10
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
3.घर के अंदर या घर की छत पर जैसे- कूलर, गमले, टायर, या किसी सामान के अंदर पानी को जमा न होने दें, क्योंकि यहां डेंगू का मच्छर पनप सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
dengue - फोटो : Social Media
4. कूलर में पानी है तो इसमें कैरोसीन का तेल जरूर डालें। इसके अलावा नियिमित रूप से कूलर को साफ करें और इसके पानी को भी एक-दो दिन में बदलते रहें।
विज्ञापन

7 of 10
Mosquito net (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : istock
5. सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना बेहतर विकल्प हो सकता है। सोते समय मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं और उस वक्त हम उन पर इतना ध्यान भी नहीं देते। ऐसे में डेंगू के मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी अच्छा विकल्प हो सकता है।

8 of 10
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
6. अगर आप डेंगू की चपेट में आते हैं तो परहेज जरूर करें। आपको सबसे पहले डॉक्टर से तुरंत संपर्क करना चाहिए और खून में प्लेटलेट्स की जांच करवाना सही रहता है।

9 of 10
पानी पीना डेंगू में काफी अच्छा - फोटो : Pixels
7. डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज के तरीके को ठीक ढंग से अपनाएं। साथ ही रोगी को लगातार पानी देते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो पाए। ऐसे समय पर मरीज के शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
विज्ञापन

10 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
8. खुद से कभी डॉक्टर बनने की कोशिश न करें यानी अपनी मर्जी से और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा का सेवन न करें। ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें