फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कोरोना के इलाज के ये छह फर्जी घरेलू नुस्खे हो रहे वायरल, भूलकर भी न आजमाएं, हो सकता है नुकसान

Wed, 09 Jun 2021 02:29 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में अब काफी कमी आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए और इस दौरान एक लाख 62 हजार मरीज ठीक हुए हैं।  इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वालों की दर बढ़कर अब 94.55 फीसदी हो गई है। मंत्रालय का कहना है कि अब तक देश में दो करोड़ 75 लाख से अधिक लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं। चूंकि कोरोना की दूसरी लहर में अधिक संख्या में लोग संक्रमित हुए, ऐसे में इसके इलाज के फर्जी घरेलू नुस्खे भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और अभी भी हो ही रहे हैं। हालांकि पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस घरेलू नुस्खों की सच्चाई उजागर की है और कहा है कि कोरोना के उपचार के लिए चिकित्सकीय परामर्श जरूरी है, ऐसे घरेलू नुस्ख़े कभी-कभी सहायक होने की जगह हानिकारक हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फर्जी घरेलू नुस्खों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर जो अफवाह फैली है, उसमें दावा किया जा रहा है कि चाय पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति जल्दी स्वस्थ भी हो सकता है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को फर्जी बताया है और कहा है 'इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि चाय के सेवन से कोरोना के संक्रमण का खतरा कम किया जा सकता है।'
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना के इलाज को लेकर जो एक अन्य घरेलू नुस्खा वायरल हो रहा है, उसमें दावा किया जा रहा है कि पान के पत्ते का सेवन कोरोना वायरस से बचा सकता है। इसपर पीआईबी का कहना है कि 'पान के पत्ते का सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा नहीं जा सकता है।' 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य दावे के मुताबिक, काली मिर्च, अदरक और शहद द्वारा कोविड-19 का उपचार किया जा सकता है। पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को भी फर्जी बताया है और कहा है कि कोरोना के फर्जी घरेलू नुस्खों से खुद को बचाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एक दावे के मुताबिक, नाक में नींबू का रस डालने से कोविड-19 को खत्म किया जा सकता है। पीआईबी ने इस दावे को भी फर्जी बताया है और कहा है कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य फर्जी दावे के मुताबिक, कच्चे प्याज के साथ सेंधा नमक के सेवन से कोरोना मरीज 15 मिनट में पॉजिटिव से निगेटिव हो रहे हैं। पीआईबी ने इस दावे को भी फर्जी बताया है और कहा है कि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एक अन्य फर्जी दावे के मुताबिक, फिटकरी के पानी के सेवन से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सकता है और संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ भी हो सकता है। इसपर पीआईबी का कहना है कि कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति इस नुस्खे से स्वस्थ नहीं हो सकता है, इस दावे का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें