कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण दुनियाभर के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। देश और दुनिया में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक शोधरत हैं और 20 से ज्यादा वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के फेज में है। लेकिन जबतक आम लोगों के लिए वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई बरतने के अलावा मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी बताया जा रहा है। लेकिन बहुत सारे लोग अभी भी मास्क नहीं पहनना चाहते। अक्सर लोगों को इससे असुविधा या दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में विशेषज्ञों के बताए गए टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।