देश में चार चरणों में लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक का पहला चरण शुरू हो चुका है। लेकिन कोरोना संक्रमण के मामले भी हर दिन बढ़ रहे हैं। इसके इलाज के लिए दवा और उपाय के लिए वैक्सीन तैयार करने की कोशिश जारी है। कोरोना संक्रमण के खिलाफ इस जंग में सबसे पहली चुनौती इसकी जांच को लेकर है। अबतक जांच के लिए जो तरीके अपनाए जा रहे हैं, उनमें रिपोर्ट के लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ रहा है। रिपोर्ट आने तक ही संदिग्ध व्यक्ति से संक्रमण दूसरों को फैल चुका होता है। ऐसे में कोरोना संक्रमित व्यक्ति की जल्दी पहचान होनी जरूरी है। हाल में हुए एक शोध के बाद एक ऐसी जांच किट तैयार की गई है, जो महज 10 मिनट में रिपोर्ट बता देगी।