कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
स्टडी से क्या पता चला?
किंग्स कॉलेज के शोधकर्ता कोरोना वायरस के संभावित लक्षणों के बारे में जानकारी जुटाना चाहते थे ताकि वो विशेषज्ञों की इसे समझने और इससे लड़ने में मदद कर सकें।
कोविड सिम्पटम ट्रैकर ऐप पर इसके लक्षणों के बारे में रिपोर्ट करने वालों में से:
- 53% ने थकान की शिकायत की
- 29% ने लगातार खांसी आने की बात की
- 28% ने सांस लेने में तकलीफ बताई
- 18% ने कोई गंध सूंघने या किसी तरह का स्वाद चखने में असमर्थता जताई
- 10।5% ने बुखार की शिकायत की।
इन चार लाख लोगों में 1,702 का कोविड-19 का टेस्ट हुआ जिनमें से 579 लोग पॉजिटिव पाए गए और 1,123 निगेटिव। जिनका कोरोना वायरस का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आया था उनमें से 59% लोगों ने सूंघने और स्वाद चखने में असमर्थता की शिकायत की।