Coronaindia
- फोटो : PTI
दुनियाभर के अलग-अलग देशों में कोरोना के इलाज को लेकर रिसर्च हो रही है। इधर, देश में भी स्वास्थ्य एजेंसियां इसके उपचार ढूंढने में लगी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर नई हेल्पलाइन जारी की है। हेल्पलाइन नंबर 1075 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। वहीं, इससे पहले मंत्रालय 011-23978046 नंबर भी जारी कर चुकी है। आप चाहें तो, जानकारी या सहायता के लिए ncov2019@gmail.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं।