New Covid Symptoms 2025: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले इन दिनों वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। पिछले करीब एक महीने से
भारत में भी इसका असर देखा जा रहा है। देखते ही देखते यहां एक्टिव केस बढ़कर 7200 से ऊपर हो गए हैं। देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट और इसके सब-वैरिएंट्स (NB.1.8.1 और XFG) को प्रमुख पाया गया है, जिसकी प्रकृति अत्यधिक संक्रामकता वाली तो रही है हालांकि इसके कारण गंभीर रोग विकसित होने का जोखिम कम देखा गया है।
हालिया रिपोर्ट्स में डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना के ज्यादातर संक्रमितों में हल्के स्तर के लक्षण देखे जा रहे हैं, अधिकतर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो रहे हैं। बुजुर्गों और कोमोरबिडिटी के शिकार कुछ लोगों में गंभीर रोग के मामले जरूर सामने आए हैं पर इसकी संख्या आबादी की तुलना में काफी कम है।
कोरोना के मामलों में जारी वृद्धि के बीच लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि क्या इस बार लोगों में कुछ अलग प्रकार के लक्षण देखे जा रहे हैं? क्या पहले की तरह फिर से लोगों को सांस की तकलीफ या कोई अन्य गंभीर दिक्क्त हो रही है? आइए इस बारे में समझते हैं।