आंखों की समस्याएं
- फोटो : Freepik.com
क्या कहते हैं डॉक्टर?
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आकाश अस्थाना बताते हैं, इस मौसम में आंखों की देखभाल बहुत जरूरी है। धूप के संपर्क में रहने के कारण फोटोकरेटाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है, यह एक तरह का सनबर्न है जो आंखों में होता है। इसके कारण आंखों में दर्द, जलन, धुंधला दिखने और रोशनी के प्रति असंवेदनशीलता (फोटोफोबिया) हो सकता है।
इतना ही नहीं लंबे समय तक धूप में रहने से आंखों के लेंस पर भी असर पड़ता है जिससे समय से पहले मोतियाबिंद विकसित हो सकता है। वहीं गर्म हवा, धूल और तेज धूप मिलकर आंखों को सुखा देती हैं, जिससे ड्राई आइज की समस्या होने लगती है।
अगर समय रहते इन समस्याओं पर ध्यान न दिया जाए तो इससे आंखों को गंभीर क्षति हो सकती है।