फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: खांसी के ये लक्षण हो सकते हैं कोरोना का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Mon, 26 Apr 2021 01:37 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देशभर में भारी तबाही मचाई है। हर दिन लाखों संक्रमित लोग मिल रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। ऐसे में लोगों को यही सलाह दी जा रही है कि वे घर से बेवजह न निकलें और अगर किसी बहुत जरूरी काम से निकलें तो मास्क जरूर पहनें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। कोरोना की इस दूसरी लहर में अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो यह बहुत जरूरी है कि सबसे पहले आप खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना के लक्षण दिखने पर टेस्ट जरूर कराएं। कोरोना के लक्षणों में खांसी भी शामिल है, लेकिन चूंकि खांसी सामान्य रूप से भी होती है, ऐसे में दोनों में अंतर कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। आइए जानते हैं कि खांसी के किन लक्षणों से आप जान सकते हैं कि आपको कोरोना है या नहीं? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सूखी खांसी 
  • यह कोरोना वायरस के सबसे आम लक्षणों में से एक है। कोरोना की पहली लहर में भी यह लक्षण देखने को मिला था और दूसरी लहर में भी देखने को मिल रहा है। पिछले साल महामारी की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन ने साझा रूप से एक अध्ययन किया था, जिसमें करीब 68 फीसदी कोरोना मरीजों में सूखी खांसी के लक्षण देखने को मिले थे। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सूखी खांसी का क्या मतलब है? 
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, सूखी खांसी का मतलब है कि खांसते समय मरीज को बलगम नहीं आता। अगर खांसी में बलगम आ गया, तो इसका सीधा-सीधा मतलब है कि मरीज को सूखी खांसी नहीं है। हालांकि सूखी खांसी किसी एलर्जी की वजह से भी हो सकती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह पर कोरोना टेस्ट कराना जरूरी है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लगातार खांसी आना 
  • अगर आपको लगातार खांसी की शिकायत है, यानी खांसी लगातार आ रही है, तो यह कोरोना संक्रमण का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और अगर वे सलाह दें तो कोरोना की जांच जरूर करानी चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खांसी की वजह से सांस लेने में तकलीफ होना 
  • यह कोरोना के सबसे गंभीर लक्षणों में से एक है। विशेषज्ञ कहते हैं कि लगातार खांसने से हमारे श्वसन तंत्र पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में लोग बुरी तरह हांफने लगते हैं और सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कोरोना वायरस के अन्य सामान्य लक्षण 
  • बुखार 
  • थकान 
  • नाक का बंद होना, बहती नाक
  • गले में खराश 
  • सांस लेने में कठिनाई 
  • सिरदर्द, बदन दर्द  
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें