फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बढ़ रहा कोरोना वायरस कितना खतरनाक, जानिए बचाव के लिए क्या करें

Sat, 14 Jun 2025 10:46 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

covid 19 safety tips नए वैरिएंट्स आमतौर पर तेज़ी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे पहले जितने घातक हों। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। हल्के लक्षणों से शुरू होकर गंभीर सांस की दिक्कत तक मामला जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना संक्रमण - फोटो : Adobe Stock Photos
Covid 19 Safety Tips: कोरोना वायरस एक बार फिर बढ़ रहा है और लोगों में चिंता का कारण बन रहा है। हालांकि इसकी तीव्रता हर बार अलग होती है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। भारत में बुधवार तक लगभग सात हजार से ज्यादा कोविड मामले सामने आए हैं। कोरोना का नया रूप भले ही उतना खतरनाक न हो, लेकिन लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए मास्क, दूरी और साफ-सफाई को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। सही जानकारी और सजगता ही इस वायरस से बचाव की सबसे बड़ी ताकत है। आइए जानते हैं यह वायरस कितना खतरनाक है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां जरूरी हैं।


कितना खतरनाक है नया कोरोना स्ट्रेन?

नए वैरिएंट्स आमतौर पर तेज़ी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे पहले जितने घातक हों। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और पहले से बीमार व्यक्ति सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं। हल्के लक्षणों से शुरू होकर गंभीर सांस की दिक्कत तक मामला जा सकता है।

विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस के लक्षण - फोटो : Adobe Stock

कोरोना के सामान्य लक्षण
 

  • बुखार या कंपकंपी
  • सूखी खांसी
  • गले में खराश
  • सिरदर्द और बदन दर्द
  • थकान और कमजोरी
  • सूंघने या स्वाद की क्षमता कम होना
  • सांस लेने में दिक्कत 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि सर्दी जुकाम के साथ सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित होने वाले मरीजों को डॉक्टर से मिलकर जांच कराना चाहिए। अधिकतर लोग घर पर रहकर ही ठीक हो जा रहे हैं, इसलिए संक्रमण की स्थिति में भी ज्यादा परेशान होने या अस्पताल भागने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
कोविड 19 से बचाव के लिए क्या करें - फोटो : Freepik.com

बचाव के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, देश में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी के लिए सुरक्षात्मक सावधानियों का पालन करना जरूरी है, जो आपको सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं। 

क्या करें

  • अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं या अल्कोहल-आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करें।
  • मास्क पहनें। छींकते-खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल/टिश्यू से ढकें।
  • सामूहिक समारोहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें।
  • अपनी आंखें, नाक और मुंह को छूने से पहले अपने हाथ धोएं।
  • अगर आपको अस्वस्थ महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाएं। बुखार, सांस लेने में कठिनाई और खांसी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 

4 of 5
स्वच्छता रखें - फोटो : फ्रीपिक

क्या न करें

  • दूषित सतहों को छूने से बचें।
  • लक्षणों को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें।
  • किसी भी बीमार व्यक्ति के नजदीक जाने से बचें
  • कोरोना को हल्के में लेने की गलती न करें। आपको संक्रमण भले ही ज्यादा प्रभावित न करे पर आप वायरस का कैरियर जरूर हो सकते हैं जिससे परिवार के अन्य लोगों को संक्रमण का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब डॉक्टर से संपर्क करें? - फोटो : Freepik

कब डॉक्टर से संपर्क करें?

  • तेज बुखार लगातार तीन दिन से ज्यादा रहने पर चिकित्सक के पास जाएं।
  • सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डाॅक्टरी सहायता प्राप्त करें।
  • ऑक्सीजन लेवल 94% से नीचे आ जाए तो डाॅक्टर के पास जरूर जाएं।
  • लगातार थकान या सीने में दर्द की शिकायत होने पर चिकित्सीय सहायता लें।
----------------------------
 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें