फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: गर्भवती महिलाओं को कोरोना से कितना खतरा? ये सावधानियां बरतें तो नहीं होगा संक्रमण

Wed, 12 May 2021 08:40 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically reviewed by Dr. Veenu Agrawal

डॉ. वीनू अग्रवाल
ऑब्स्टेट्रिसियन और गायनेकोलॉजिस्ट  
मिरेकल्स मेडीक्लीनिक और अपोलो क्रेडल हॉस्पिटल, गुरुग्राम 


कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण हर उम्र के लोगों पर कहर बनकर टूटा है, चाहे वो पुरुष हों या महिलाएं। इस बार बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं तक में संक्रमण बढ़ा है और इस वजह से ये कहा जाने लगा है कि आम महिलाओं के मुकाबले गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। हालांकि ऐसा ही नहीं। इसको लेकर कई शोध हुए हैं और विशेषज्ञों का भी कहना है कि कोरोना से जितना खतरा आम महिलाओं को है, गर्भवती महिलाओं को भी उतना ही है, लेकिन गर्भवती महिलाओं में बीमारी के गंभीर होने का खतरा अधिक होता है। आइए जानते हैं कोरोना की मौजूदा स्थिति में गर्भवती महिलाओं को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए? 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कोरोना से बचने के लिए जो सामान्य नियम हैं, जैसे- मास्क पहनना, सुरक्षित शारीरिक दूरी रखना, हाथ साबुन से धोते रहना, इन सभी नियमों का पालन गर्भवती महिलाओं को भी सख्ती से करना चाहिए। हालांकि अगर आप बहुत जरूरी काम से कहीं बाहर जा रही हैं, तो यह जरूरी है कि भीड़ में जाने से बचें, ताकि संक्रमण का खतरा न हो। यहां तक कि जब तक बहुत जरूरी न हो, अस्पताल जाने से भी बचना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गर्भावस्था के दौरान जो रेगुलर चेकअप्स और टेस्ट होते हैं, उन्हें आप जरूर करवाएं। इसके अलावा डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाईयां भी जरूर लें। स्वस्थ आहार लें, खूब पानी पिएं, नियमित रूप से योग और वॉकिंग करें। इससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर किसी गर्भवती महिला को हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और सांस संबंधी बीमारी है तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना का संक्रमण ऐसी महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं समय-समय पर इन बीमारियों से संबंधित सलाह डॉक्टर से लेती रहें। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गर्भवती महिलाएं अगर कोरोना से संक्रमित हो गईं तो क्या करें? 
  • सबसे पहले तो खुद को आइसोलेट कर लें और जरूरत के सभी सामान दूसरों से अलग कर लें। अगर लक्षण हल्के हैं तो घर पर रहकर ही इलाज कराएं। नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें, दवाइयां लें और स्वस्थ आहार लें। अपने पास थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर रख लें और बुखार और ऑक्सीजन लेवल की जांच करते रहें। अगर बहुत ज्यादा परेशानी हो, सांस लेने में दिक्कत हो या ऑक्सीजन लेवल नीचे चला जाए तो डॉक्टर की सलाह पर तुरंत अस्ताल में भर्ती हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लेनी चाहिए या नहीं? 
  • भारत में जिन दो वैक्सीन (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) का इस्तेमाल हो रहा है, उनके फैक्ट शीट में यह बताया गया है कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए, क्योंकि उनपर वैक्सीन के ट्रायल नहीं हुए हैं। हालांकि सीडीसी ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन लगवानी चाहिए, क्योंकि जोखिम कारकों के मुकाबले इसके फायदे ज्यादा हैं। 
नोट- यह लेख मिरेकल्स मेडीक्लीनिक और अपोलो क्रेडल हॉस्पिटल, गुरुग्राम की ऑब्स्टेट्रिसियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. वीनू अग्रवाल से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर वीनू अग्रवाल पिछले कई सालों से प्रैक्टिस कर रही हैं। 

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें