फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: किन चिकित्सा प्रयासों के जरिए बढ़ा रिकवरी रेट? यह कितनी बड़ी उपलब्धि?

Fri, 31 Jul 2020 04:56 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 10
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
भारत में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले अब करीब 16 लाख हो गए हैं। जिनमें से 5 लाख 30 हजर के करीब सक्रिय मामले हैं और 10 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं मरने वालों की संख्या करीब 35 हजर हो गई है। इन आंकड़ों के साथ भारत का रिकवरी रेट करीब 64 प्रतिशत हो गया, यानी अभी तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 64 प्रतिशत लोग ठीक हो गए हैं, लेकिन अगर केवल दिल्ली की बात करें तो ये आंकड़ा 90 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या के 10 लाख तक पहुंचने को सरकार एक उपलब्धि की तरह पेश कर रही है।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट कर लिखा, “हमने 10 लाख लोगों के ठीक होने के आंकड़े को छू लिया है। ये मौका है जब हमें अपने डॉक्टर, नर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स का अभिनंदन करना चाहिए। ये उनकी कर्तव्य निष्ठा और बलिदान का नतीजा है जो इतनी बड़ी संख्या में लोग रिकवर हुए हैं।” 

लोगों के रिकवर होने में निश्चित रुप से डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने अहम भूमिका निभाई है लेकिन क्या इससे यह साबित होता है कि सरकार कोविड से लड़ने में कामयाब साबित हो रही है? स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 50 हजर से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 775 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिकवरी रेट क्यों बढ़ रहा है?
आइसीएमआर के पूर्व अध्यक्ष एन के गांगुली ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि रिकवरी रेट के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “ये बात जरुर है कि इंफ्रास्ट्रचर में काफी इजफा हुआ है, कम समय में कई अस्पताल तैयार कर लिए गए, पीपीई किट और वेंटिलेटर उपलब्ध हो गए, जिन राज्यों में ऐसा हुआ वहां उन लोगों की रिकवरी बढ़ी जो अस्पताल में भर्ती हुए, उन राज्यों में जहां बहुत अच्छी तैयारियां नहीं थी, वो जूझते हुए दिखाई दिए, जैसे दिल्ली और मुंबई में मरने वालों का प्रतिशत कम रहा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल थोड़ा पीछे रहे।”

4 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
गांगुली के मुताबिक भारत में बीमारी का प्रभाव भी अमेरिका और यूरोप जैसा नहीं था। इसका एक कारण ये हो सकता है कि हमारे देशों में सार्स के वायरस पहले भी आ चुके हैं। कई कंटेनमेंट जोन में सरकार की पॉलिसी ने भी मदद की। देश के पूर्व डॉयरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जगदीश प्रसाद के मुताबिक “पहले हम प्लाज्मा थेरेपी, एंटी वायरल ड्रग जैसी चीजें इस्तेमाल नहीं कर रहे थे, हर चीज का एक लर्निंग कर्व होता है, समय के साथ आप सीखते हैं, इस मामले में भी हमनें सीखा है जिसका ये असर हो सकता है।”
विज्ञापन

5 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जगदीश प्रसाद बताते हैं, “इस बीमारी में यह देखा गया है कि बुजुर्गों पर इसका असर ज्यादा और युवाओं पर कम होता है। भारत में युवा ज्यादा हैं, यहां 80 साल से अधिक उम्र के लोग कम है, पश्चिम देशों में ज्यादा हैं, इसलिए वहां ज्यादा जानें गई हैं, हमारे यहां ज्यादा लोग ठीक हो गए।”
विज्ञापन

6 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिकवरी का बढ़ना महामारी के कम होने का संकेत
कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही यह बात पता था कि इस संक्रमण से मरने वाले लोगों का प्रतिशत बहुत कम रहेगा और ज्यादातर लोग मामूली रूप से बीमार पड़ने के बाद ठीक हो जाएंगे, इसलिए अगर 15 लाख केस में 10 लाख लोग अभी तक ठीक हो चुके हैं, तो यह बात हैरान करने वाली नहीं है।
विज्ञापन

7 of 10
नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी।(File Photo) - फोटो : PTI
भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या करीब दो प्रतिशत है। पूरी दुनिया में इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा तीन प्रतिशत से अधिक है। अमरीका में करीब तीन प्रतिशत से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। ब्रिटेन में ये आंकड़ा 15 प्रतिशत है। जगदीश प्रसाद के मुताबिक, “करीब पांच प्रतिशत लोग अस्पताल में भर्ती होते हैं, आपकी स्वास्थ्य व्यवस्था कैसा काम कर रही है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि जो लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं, उनमें से कितने स्वस्थ होकर वापस जा रहे हैं।”

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उनके मुताबिक इस रिकवरी रेट का सीधा संबंध कोरोना महामारी के खत्म होने से नहीं है, क्योंकि कई लोग जिनमें कोई लक्षण नहीं है, उनका टेस्ट भी नहीं हो रहा और वह इस बीमारी को अभी भी फैला रहे हैं, इसलिए लोगों को लगातार मॉनिटर करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा अगर हर दिन आने वाले नए केस की संख्या जब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा हैं, ये कहना गलत होगा कि बीमारी का प्रभाव कम हो रहा है।

9 of 10
कोरोना वायरस जांच (File Photo) - फोटो : पीटीआई
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 52,123 नए केस आए हैं और 32,553 लोग ठीक हुए है। डॉ. जगदीश प्रसाद के मुताबिक “इसका मतलब है कि बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या में इजफा हो रहा है।” इसके अलावा कितने लोगों को हर दिन अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है, ये भी एक संकेत है कि महामारी का प्रभाव कम हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

10 of 10
कोरोना वायरस जांच (File Photo) - फोटो : पीटीआई
गांगुली के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है और यह एक अच्छा संकेत है। लेकिन अभी देश में मेट्रो, ज्यादातर बसें और भीड़भाड़ वाले इलाके बंद हैं, जब वह खुलेंगे तब की स्थिति क्या होगी, ये अभी से अनुमान लगाना मुश्किल है। इसके अलावा गरीब लोग, प्रवासी मजदूर और उन जगहों पर रहने वाले लोग जहां सोशल डिस्टेंसिंग मुमकिन नहीं होता, उनका विशेष ख्याल रखना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें