फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबतक नहीं आता कोरोना का टीका, आपको वायरस से बचाएगा ये तरीका

Fri, 24 Apr 2020 01:47 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus Safety Tips - फोटो : Amar Ujala
चीन से फैले कोरोना वायरस पर वहां तो काफी हद तक नियंत्रण का दावा किया जा रहा है, लेकिन दुनिया के करीब 200 देशों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन चल रहा है। सभी देशों की सरकारें वायरस से बचाव के लिए क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन पर जोर दे रही हैं। इसका सामान्य अर्थ है, खुद को लोगों से अलग करना। ऐसा कर के ही हम व्यक्ति से व्यक्ति में फैल रहे इस कोरोना वायरस पर नियंत्रण पा सकते हैं, इससे अपना बचाव कर सकते हैं। दरअसल जब तक वैज्ञानिक कोई दवा नहीं ढूंढ लें, तब तक सेल्फ आइसोलेशन ही वह वैक्सीन या टीका है, जो हमें बचा सकता है। तो आइए जानते हैं कि यह कैसे करना है, इस दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है: 
विज्ञापन

2 of 6
सेल्फ आइसोलेशन में क्या करें, क्या न करें
  • घर पर रहें और यहां भी निश्चित दूरी बनाकर रखें
  • ऑफिस, स्कूल या किसी सार्वजनिक स्थान पर न जाएं
  • बहुत अधिक जरूरत न हो तो यात्रा न करें (लॉकडाउन के बाद भी बचें)
  • घर पर लोगों को आने से मना करें, कोई आता है तो उन्हें समझाएं, मिलने से बचें।
  • डॉक्टर जब तक बाहर निकलने को नहीं कहते तब तक बाहर न निकलें
विज्ञापन

3 of 6
सेल्फ आइसोलेशन की ज्यादा जरूरत किसको
  • किसी संदिग्ध के संपर्क में आए हैं तो खुद को दूसरों से अलग रखें
  • वायरस के लक्षण हैं तो कम से कम 14 दिन तक अलग रहें
  • लक्षण वाले व्यक्ति के साथ रहते हैं तो भी 14 दिन आइसोलेट रहें
  • कोरोना के मामले में व्यक्ति में लक्षण 14 दिन के भीतर दिखते हैं।

4 of 6
अगर ऐसा है तो चाहिए 12 हफ्ते का आइसोलेशन
पब्लिक हेल्थ ऑफ इंग्लैंड की मानें तो कुछ गंभीर और विशेष तरह के लोगों को कम से कम 12 सप्ताह के लिए खुद को दूसरों से अलग कर लेना चाहिए।  
  • जिसका अंग प्रत्यारोण हुआ है और उम्र 75 वर्ष है
  • कैंसर रोगी जिनकी कीमाेथैरेपी या दवा चल रही है
  • जिनका एंटीबॉडीज का ट्रीटमेंट चल रहा है
  • पिछले छह माह में बोन मैरो या स्टेम सेल ट्रांसप्लांट हुआ है
  • गर्भवती महिला, किसी को हृदय रोग या कोई जन्मजात बीमारी है
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग(File Photo) - फोटो : पीटीआई
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • जितना संभव हो मास्क पहने रहें
  • हाथ धोने और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें
  • कमरे में बाहर की हवा आए, खिड़की हो
  • बुजुर्ग के लिए अलग कमरा हो
  • शौचालय भी अलग हो, दूसरे प्रयोग न करें
  • शौचालय एक है तो सावधानी से साफ करें
  • किचन में न जाएं और किसी भी बर्तन को न छुएं
  • खाना अपने कमरे में खाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (File Photo)
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से भी शुरू से बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस से बचना है तो सावधानियां बरतना ही एकमात्र उपाय है। कोरोना का लक्षण महसूस होने पर आपको डॉक्टर से दिखाना चाहिए। इसे छिपाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। गंभीर स्थिति होने पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हेल्पलाइन नंबर 1075 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। आप  011-23978046 पर भी कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एलर्जी, फ्लू और कोरोना के बीच का फर्क समझें, खुद जानें- कोरोना है या नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें