Home made Mask
- फोटो : Facebook
संक्रमित व्यक्ति द्वारा हवा में छोड़े गए ड्रॉपलेट्स को हमारी सांस के माध्यम से अंदर शरीर के श्वसन तंत्र तक पहुंचने से मास्क रोकता है। घर पर रुमाल, पुरानी टीशर्ट, सूती कपड़े से मास्क आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसके लिए कपड़ा बिल्कुल साफ होना चाहिए। गर्मी, सूर्य के पाराबैंगनी किरणों, साबुन, पानी और अल्कोहल के संयोजन में कपड़े का तैयार किया हुआ मास्क कोरोना वायरस को रोकने में ज्यादा कारगर होगा। मैनुअल में बताया गया है कि 100 फीसदी सूती कपड़े की दोहरी परत से तैयार मास्क सर्जिकल मास्क की तरह ही प्रभावी होती है, जो कोरोना वायरस से पांच गुना कम महीन कणों को भी रोकने में कारगर होगी। यह सांस लेने के लिए भी कंफर्ट है।