फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: खतरनाक बैक्टीरिया से भरा है आपका ऑफिस, इन खास चीजों पर रहते हैं भयानक जर्म्स

Mon, 16 Mar 2020 01:40 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कोरोना वायरस के संक्रमण से आज पूरा विश्व परेशान है और चुनौतियों का सामना कर रहा है। अपने देश भारत में भी हर दिन इस वायरस से जुड़े नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इस वायरस से बचाव के लिए भारत समेत दुनिया के कई देश वैक्सिन और दवा को लेकर रिसर्च कर रहे हैं। वैसे किसी भी तरह के वायरस से बचाव के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। जिस जगह पर अच्छे से साफ-सफाई नहीं होती है, उसी जगह पर कीटाणुओं का गढ़ बन जाता है। घर की साफ-सफाई पर तो आप बहुत ध्यान देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस मामले में आपका ऑफिस कितना सुरक्षित है। आइए जानते हैं ऑफिस के उन जगहों के बारे में जहां बैक्टीरिया पाए जाने की अक्सर संभावनाएं बनी रहती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फो
लिफ्ट का बटन
आपके ऑफिस में लगे लिफ्ट में न जाने कितने लोग ऊपर या नीचे जाने वाले बटन को प्रेस करते होंगे? आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि लिफ्ट के बटन को न जाने कितने लोग अपने हाथों से छुए होंगे। इन बटन पर बहुत ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। बेहतर ये होगा कि लिफ्ट का इस्तेमाल करने के बाद आप अपने हाथ को धोएं या सैनेटाइजर से साफ कर लें।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
दरवाजे का हैंडल
ऑफिस में न जाने कितने लोगों के आने-जाने का तांता लगा रहता है। ऐसे में लगभग सभी लोग दरवाजे को स्पर्श करते होंगे। दरवाजे के हैंडल पर जितने लोगों के हाथ लगेंगे ये बैक्टीरिया उतने ही लोगों तक फैलते जाएंगे। अपनी सुरक्षा के लिए आप दरवाजे के हैंडल को छुने के बाद हाथों को साफ जरूर करें। इतना ही नहीं आप अपने ऑफिस के सफाई कर्मचारी से हैंडल की सफाई का अनुरोध भी कर सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वॉटरकूलर
वॉटरकूलर का नाम सुनकर आपको ये जरूर लग रहा होगा कि साफ और ठंडा पानी देने वाले इस मशीन के पास बैक्टीरिया कहां से आ जाएंगे। लेकिन आप इस बात को भूल रहे हैं कि ऑफिस के न जाने कितने लोग दिनभर पानी पीने के लिए वॉटरकूलर को हाथ लगाते हैं। ऐसे में इन खतरनाक जर्म्स से बचने के लिए अपने घर से ही पानी लेकर आएं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डेस्कटॉप
एक टॉयलेट सीट के मुकाबले 400 गुना ज्यादा बैक्टीरिया डेस्कटॉप पर होते हैं। यह आपकी हाथों के मदद से ही आपके डेस्कटॉप स्क्रीन तक पहुंच जाते हैं। आप अपने गंदे हाथों से जितनी चीजों को छुएंगे ये उतनी जगह पर फैल जाएगा। बढ़िया ये होगा कि समय-समय पर आप अपने हाथों को साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
कीबोर्ड और माउस
डेस्क पर बैठकर काम करने के दौरान आपको कई बार खांसी-छींक तो जरूर आई होगी। इसके अलावा आप अपने सीट पर बैठे-बैठे ही खाने-पीने का काम करते होंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर अपने हाथों को बिना साफ किए कीबोर्ड और माउस को भी टच कर लेते हैं। ऐसे में आपको पता भी नहीं लगता है और न जाने कितने हानिकारक जर्म्स आपके कीबोर्ड और माउस पर घर बना लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें