मूंग के दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह दाल बीमारी भगाने के साथ-साथ सेहत को बरकरार रखने में मददगार है। वजन कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर निययंत्रित करने में यह दाल बहुत ही कारगर है। मूंग की दाल हेल्दी और लाइट होती है, जो पेट संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद होती है। आजकल अधिकांश लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, ऐसे लोगों के लिए भी मूंग दाल रामबाण की तरह काम करती है। आज हम आपको मूंग दाल से होने वाले ऐसे ही कई फायदों के बारे में विस्तार से बताएंगे...