फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus Vaccine: भारत में कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर, ऑक्सफोर्ड के टीके के एडवांस ट्रायल को मंजूरी

Tue, 04 Aug 2020 07:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कोरोना वायरस वैक्सीन(Oxford vaccine Update) - फोटो : Amar Ujala
भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन पर बड़ी खबर आई है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई कोरोना की वैक्सीन का देश में जल्द ही एडवांस ट्रायल शुरू होगा। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया यानी भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया को इसके एडवांस ट्रायल की मंजूरी दे दी है। विश्व की बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में शामिल सीरम इंस्टिट्यूट इसी महीने देश में दूसरे और तीसरे चरण का वैक्सीन ट्रायल शुरू कर पाएगी। मालूम हो कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम के साथ मिलकर वैक्सीन का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने वाली है।
विज्ञापन

2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट भारत में इस AZD1222 वैक्सीन को कोविशील्ड नाम से तैयार करेगी और लॉन्च होगी। खबरों के मुताबिक, इस वैक्सीन की आपूर्ति भारत समेत 50 से ज्यादा देशों में होनी है। हालांकि सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक, कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली कुल वैक्सीन में से 50 फीसदी भारत के लिए होंगी।
विज्ञापन

3 of 10
Coronavirus Vaccine Update - फोटो : Serum/Pixabay/Twitter
भारत में 1600 लोगों पर होगा ट्रायल 
  • प्राथमिक सूचनाओं के आधार पर कहा जा रहा है कि भारत में इस वैक्सीन का ट्रायल करीब 1600 लोगों पर होगा। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट का ट्रायल देश के 18 जगहों पर होगा। डीजीसीआई की मंजूरी के बाद वैक्सीन तैयार करने का काम तेजी से हो सकेगा।

4 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ करार 
  • भारत में बड़े पैमाने पर कोविशील्ड वैक्सीन के ट्रायल के लिए नेशनल बायोफार्मा मिशन एंड ग्रैंड चैलेंज इंडिया प्रोग्राम के तहत सरकार और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बीच एक समझौता हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत वैक्सीन का बड़े स्तर पर ट्रायल होना है। वैक्सीन के ट्रायल के लिए कई संस्थानों के नाम तय किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
इन संस्थानों में होगा ट्रायल
  • दूसरे और तीसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल करीब डेढ़ दर्जन चयनित स्थानों पर किए जाएंगे। इनमें एम्स-दिल्ली, बीजे मेडिकल कॉलेज-पुणे, आरएमआरआईएमएस-पटना, पीजीआई-चंडीगढ़, एम्स-जोधपुर, नेहरू अस्पताल-गोरखपुर, आंध्र मेडिकल कॉलेज-विशाखापत्तनम और जेएसएस एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च-मैसूरू शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा के पलवल का INCLEN, हैदराबाद का सोसायटी फॉर हेल्थ एलायड रिसर्च एंड एजुकेशन, चेन्नई का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी और वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 10
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
  • मालूम हो कि बीते शुक्रवार को एक विषय विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को ऑक्सफोर्ड के टीके के मनुष्य पर क्लीनिकल परीक्षण के दूसरे और तीसरे चरण की अनुमति प्रदान की जाए। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के तहत संचालित समिति की सिफारिश को मंजूरी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को भेजा गया था। अब इसे अनुमति दे दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 10
Dr. Suresh Jadhav, Serum Institute of India - फोटो : LinkedIn@Suresh Jadhav
  • मालूम हो कि पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute of India) दुनिया की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में से है। कंपनी बड़े पैमाने पर वैक्सीन का उत्पादन करती रही है, इसलिए ब्रिटेन ने भी कंपनी के साथ करार किया है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेश जाधव के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (Oxford University) के साथ तैयार वैक्सीन को कंपनी ने भारत में कोविशील्ड (Covishield) नाम दिया है। इस वैक्सीन को पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में सफलता मिल चुकी है। यही कारण है कि पूरी दुनिया की नजर इस वैक्सीन पर है।

8 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च पर तैयार इस वैक्सीन ने कोरोना वायरस के खिलाफ दोहरा मार करने में सफलता हासिल की है। ट्रायल के दौरान वैक्सीन के प्रभाव से मानव शरीर में एंटीबॉडी और टी-कोशिकाएं (T-Cells), दोनों बनीं। दरअसल, टी-कोशिकाएं वायरस की पहचान करने में मदद करती है, जबकि एंटीबॉडी वायरस से लड़ती है। इस वैक्सीन को पहले और दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल में सफलता मिल चुकी है। यही कारण है कि पूरी दुनिया की नजर इस वैक्सीन पर है।

9 of 10
अदार पूनावाला - फोटो : Social Media
  • न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए गए साक्षात्कार में सीरम इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि कंपनी ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिकों के साथ हर मिनट 500 डोज बनाने की तैयारी में है। उन्होंने तो यह भी कहा कि वैक्सीन का पहला बैच मांगने के लिए मुझे दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों, राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के फोन आ चुके हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • भारत में आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित COVAXIN के अलावा जायडस कैडिला की वैक्सीन का भी ह्यूमन ट्रायल चल रहा है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित वैक्सीन का भी उत्पादन यहां होने वाला है। ऐसे में भारत में वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर चिंता करने वाली बात नहीं है। सबकुछ ठीक रहा तो भारत में जल्द ही आम लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें