फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: गर्भवती महिला से उसके बच्चे को कोरोना का कितना खतरा? जानें क्या कहती है रिसर्च

Mon, 16 Mar 2020 03:10 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस से आज कई देश संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस का संक्रमण भारत में भी दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। हालांकि कोरोना को लेकर कई तरह की अफवाहें लोगों के बीच घर कर रही हैं। इसी बीच एक सवाल ये भी पैदा होता है कि कोरोना वायरस से अगर कोई गर्भवती महिला पीड़ित हो जाए तो क्या उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी संक्रमित हो जाएगा?
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस से अगर कोई गर्भवती महिला संक्रमित हो जाए तो उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को इससे कोई खतरा नहीं है। इस बात का दावा चीन के शोधकर्ता कर रहे हैं। दरअसल, जर्नल फ्रंटियर्स इन पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित एक शोध के अनुसार इस बात का दावा किया गया है कि कोरोना वायरस से गर्भवती महिला का बच्चा संक्रमित नहीं होता है। चीन में ही कोरोना से पीड़ित गर्भवती महिलाओं पर रिसर्च कर इसकी पुष्टि की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शोधकर्ताओं ने इस रिसर्च के लिए 4 गर्भवती महिलाओं को निगरानी में रखा, जो कोरोना वायरस से संक्रमित थी। लेकिन इन महिलाओं से जन्में बच्चों में वायरस नहीं मिला। ना ही इन बच्चों में बुखार और खांसी जैसे लक्षण दिखाई दिए। हालांकि इन बच्चों को एहतियात के तौर पर नियोनेटल यूनिट में रखा गया।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इन चारों नवजातों में से एक को केवल सांस लेने में थोड़ी सी तकलीफ हुई, लेकिन इसका इलाज बिना किसी सर्जरी के हो गया। वहीं एक अन्य बच्चे के शरीर पर कुछ रैशेज दिखाई दिए, जो कुछ ही दिनों में अपने आप ठीक हो गया। शोधकर्ताओं ने बताया कि इन लक्षणों का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चीन के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर कोई गर्भवती महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाए तो उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को इससे कोई समस्या नहीं होगी। बेहतर ये होगा कि हमें इस बीमारी से जुड़े अफवाहों को सच नहीं मानना चाहिए और अपने आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें