प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में किए गए शोध के मुताबिक, प्लाज्मा जेट स्प्रे से धातु से लेकर चमड़े और प्लास्टिक की सतह पर मौजूद कोरोना वायरस को मात्र 30 सेकेंड में ही खत्म किया जा सकेगा। सबसे खास बात कि इस स्प्रे का प्रयोग मास्क पर भी किया गया, जिसमें यह पाया गया कि स्प्रे मास्क पर भी उसी प्रकार से काम करता है, जिस तरह से धातु, चमड़े और प्लास्टिक पर।