फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए अध्ययन में दावा: शरीर से कोरोना को बाहर निकाल सकता है सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस

Mon, 26 Apr 2021 11:33 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, स्कॉटलैंड
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
दुनियाभर में कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है। भारत में तो हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड तीन लाख 53 हजार नए कोविड मरीज मिले हैं और 2800 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश क्या दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में इतने मरीज नहीं मिले थे और न ही इतने लोगों की मौतें हुई थीं। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि सर्दी-जुकाम भी वायरस के कारण ही होता है, जबकि कोविड के लिए जो जिम्मेदार वायरस है, उसका नाम सार्स-कोव-2 है। अब कुछ वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है कि सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस इंसान के शरीर से कोरोना वायरस  को भगा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, वैज्ञानिकों का ऐसा मानना है कि सर्दी-जुकाम के लिए जिम्मेदार राइनो वायरस मौजूदा कोरोना वायरस को हरा सकता है। दरअसल, उनका कहना है कि कुछ वायरस ऐसे होते हैं, जो मानव शरीर को संक्रमित करने के लिए दूसरे वायरस से लड़ते हैं और इसमें सामान्य सर्दी-जुकाम वाला वायरस भी शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या कोरोना के असर को कम कर सकता है राइनो वायरस? 
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि सर्दी-जुकाम वाले राइनो वायरस से इंसानी शरीर को थोड़ी देर के लिए ही फायदा हो सकता है, लेकिन यह शरीर में इस तरह से फैल जाता है कि इससे कोरोना वायरस के गंभीर असर को कम करने में मदद मिल सकती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अध्ययन के मुताबिक, रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने पहले इंसान के श्वसन तंत्र जैसा एक ढांचा और कोशिकाएं बनाईं और फिर उन्होंने उसे कोविड-19 और सर्दी-जुकाम वाले राइनो वायरस, दोनों से संक्रमित किया। चूंकि दोनों वायरस को एक ही समय पर छोड़ा गया था, लेकिन सर्दी-जुकाम वाला वायरस अधिक प्रभावी साबित हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस रिसर्च से वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर निकले कि अगर कोरोना संक्रमण के शुरुआती 24 घंटों में राइनो वायरस यानी सर्दी-जुकाम वाला वायरस शरीर पर अच्छी तरह अपना कब्जा जमा लेता है तो कोविड-19 वायरस को अपना असर दिखाने में काफी मुश्किल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर राइनो वायरस से संक्रमित होने के 24 घंटे के बाद कोविड-19 वायरस इंसान के शरीर में जाता है, तो राइनो वायरस उसे बाहर निकाल सकता है। हालांकि इसपर अभी और शोध की जरूरत है। इस शोध को 'जर्नल ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज' में प्रकाशित किया गया है। 

स्रोत और संदर्भ: 
1. INFECTION WITH THE COMMON COLD MIGHT PROVIDE SOME LEVEL OF PROTECTION AGAINST COVID-19 
https://www.gla.ac.uk/research/coronavirus/headline_781603_en.html 
2. Human rhinovirus infection blocks SARS-CoV-2 replication within the respiratory epithelium: implications for COVID-19 epidemiology 
https://academic.oup.com/jid/advance-article/doi/10.1093/infdis/jiab147/6179975 

अस्वीकरण नोट:  यह लेख 'जर्नल ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज' और यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो की वेबसाइट पर प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें