फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: मोटे लोगों के लिए कितना खतरनाक है कोरोना वायरस? सामने आई नई रिपोर्ट

Sun, 26 Jul 2020 10:57 AM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रिटिश विशेषज्ञों का कहना है कि मोटे और ज्यादा वजन वाले लोग कोरोना वायरस की चपेट में आने पर गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं और उनकी मौत होने की आशंका भी ज्यादा है। ब्रिटिश स्वास्थ्य विभाग की एक्जीक्यूटिव एजेंसी पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने साक्ष्यों के आधार पर यह पाया है कि ज्यादा मोटे और वजनी लोगों को कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में दाखिले और इंटेंसिव केयर यूनिट की जरूरत ज्यादा होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वजन बढ़ने के साथ-साथ यह खतरा भी बढ़ता जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की चीफ न्यूट्रिशियनिस्ट डॉ. एलिसन टेडस्टोन के मुताबिक, स्पष्ट संकेत मिले हैं कि ज्यादा वजन के चलते दूसरी बीमारियों के साथ-साथ कोविड-19 संक्रमण से गंभीर बीमारी और मौत का खतरा ज्यादा होता है। उन्होंने कहा, 'वजन कम करने से स्वास्थ्य को काफी फायदा है- इससे कोविड-19 का खतरा भी कम होता है।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की ओर से यह जानकारी ब्रिटिश सरकार के मोटापा कम करने की कोशिशों की अनुमानित घोषणा से ठीक पहले सार्वजनिक हुई है। वैसे यूरोप के देशों में ब्रिटेन में सबसे ज्यादा मोटापा है। इंग्लैंड के व्यस्कों में लगभग दो तिहाई लोग या तो मोटे हैं या उनका वजन ज्यादा है। यही स्थिति वेल्स, स्कॉटलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड की है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या आपका वजन ज्यादा है?

ब्रिटिश नेशनल हेल्थ सिस्टम के 25 से लेकर 29.9 बॉडी मास इंडेक्स वाले व्यस्कों का वजन ज्यादा है जबकि 30 से 39.9 बॉडी मास इंडेक्स वाले व्यस्क मोटे हैं। किसी भी शख्स के बॉडी मास इंडेक्स को जानने के लिए किलोग्राम में उनके वजन को मीटर में उनकी लंबाई के वर्ग से भाग देते हैं। मोटापे का पता लगाने का दूसरा सामान्य तरीका कमर के साइज से पता लगाना है। 94 सेंटीमीटर से ज्यादा कमर वाले पुरुष और 80 सेंटीमीटर से ज्यादा कमर वाली महिलाओं को मोटापा संबंधी मुश्किलें शुरू हो जाती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने अपनी रिपोर्ट में लोगों से मोटापा कम करने की अपील की है ताकि कोविड-19 से भी बचाव हो सके। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सुसन जेब के मुताबिक, अब तक हुए अध्ययनों से बुजुर्गों, पुरुषों, दक्षिण एशियाई मूल के लोगों और एथिनिक समुदाय के लोगों के कोरोना की चपेट में आने का खतरा ज्यादा था। 

सुसन बताती हैं, 'इन लोगों के अलावा अब पता चला है कि मोटापा भी एक महत्वपूर्ण फैक्टर है।' सुसन यह भी सलाह देती हैं कि लोगों को अपने लाइफस्टाइल में रिसेट बटन दबाकर मोटापा कम करने पर ध्यान देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें