प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस के अबतक कई तरह के रूप सामने आ चुके हैं। किंग्स कॉलेज, लंदन के एक अध्ययन के मुताबिक यह छह तरीकों से इंसानी शरीर पर हमला करता है। किसी को बहुत हल्का संक्रमण होता है, किसी को गंभीर। यहां तक कि कई मरीजों की मौत भी हो जा रही है। वहीं, जो लोग जल्दी इससे उबर जा रहे हैं या फिर अपने आप ठीक हो जा रहे हैं, जैसा कि सीरो सर्वे के परिणाम भी इशारा करते हैं, उसकी वजह मरीजों के शरीर में पहले से टी-सेल्स की मौजूदगी हो सकती है। हालांकि इस पर अभी शोध और गहन अध्ययन की आवश्यकता बताई जा रही है।