फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना संक्रमण के कारण क्यों झड़ने लगते हैं बाल? शोध में हुआ खुलासा

Sun, 25 Oct 2020 04:43 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। वैज्ञानिक भी इस जानलेवा वायरस के बारे में अब तक पूरी तरह से पता नहीं लगा पाए हैं कि यह किस तरह से शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है, क्योंकि हर किसी में इसके लक्षण अलग-अलग नजर आते हैं। वैसे ज्यादातर लोगों में सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश आदि लक्षण देखने को मिले हैं। इसके अलावा कुछ लोगों में सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता का भी अचानक चले जाना देखा गया है। अब कोरोना संक्रमित लोगों में एक और लक्षण देखने को मिल रहा है और वो है बालों का अधिक झड़ना। एक नए अध्ययन में यह बताया गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण आखिर क्यों तेजी से बाल झड़ने लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अध्ययन अमेरिका के इंडियाना यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. नताली लाम्बर्ट की टीम ने किया है। अध्ययन में 1500 लोगों को शामिल किया गया था और वो सभी कोरोना संक्रमित रह चुके थे। सबसे खास बात कि ठीक होने के बाद भी संक्रमण का असर उनमें कई दिनों तक देखने को मिला था। उन सभी में तेजी से बाल झड़ना सबसे आम था। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अध्ययन में शामिल सभी लोगों ने वर्चुअल तरीके से सर्वे में भाग लिया था। उनमें से अधिकतर मरीजों का कहना था कि संक्रमित होने के बाद उन्होंने कोरोना के अन्य सामान्य लक्षणों, जैसे- सर्दी-जुकाम और बुखार के बजाय बाल गिरने की समस्या का ज्यादा अनुभव किया। इसी आधार पर शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने को कोरोना के लक्षणों में से एक मान लिया है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अधिक बाल झड़ने के क्या कारण हैं? 

विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना संक्रमित होने पर अधिक बाल झड़ने का संबंध अधिक तनाव या सदमा हो सकता है। सदमे या तनाव की वजह से कुछ लोगों में बाल झड़ने की समस्या पैदा हो जाती है। इस स्थिति को टेलोजेन एफ्लुवियम कहते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि संक्रमण के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से भी बाल झड़ने लगते हैं। हालांकि इनको लेकर अभी और अध्ययन करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमित होने पर कुछ ही समय के लिए बाल झड़ते हैं। इसलिए उन्होंने संक्रमित मरीजों को तनाव न लेने की सलाह दी है। इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि इस दौरान डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आयरन और विटामिन डी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बने, जिससे कोरोना वायरस को हराया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें