फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना के खतरे को करना है कम, तो करें इन चीजों का सेवन, विशेषज्ञों ने किया दावा

Tue, 24 Nov 2020 03:37 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वैक्सीन तो बनाई ही जा रही है, साथ ही अन्य उपायों को लेकर भी लगातार शोध जारी है। इसके अलावा लोगों को ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है, जो इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए, जिससे कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया है, जो इस जानलेवा बीमारी के खतरे को कम सकती हैं। शोधकर्ताओं का दावा है कि ग्रीन टी, क्रैनबेरी और अनार का जूस कोरोना को खत्म करने में कारगर साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि ये तीनों ही चीजें कोशिकाओं में संक्रमण को बढ़ने से रोकती हैं। इससे संबंधित शोध इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलक्यूलर वॉयरोलॉजी, यूएलएम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जर्मनी) के शोधकर्ताओं ने मिलकर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
चोकबेरी - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोध के लिए वैज्ञानिकों ने एक कमरे में औषधीय पदार्थों के साथ इन्फ्लूएंजा ए वायरस, एडिनो वायरस टाइप-5 और कोविड-19 को रखा था। इसके बाद वायरस की संक्रामकता को निर्धारित किया गया। इस दौरान पाया गया कि अनार का जूस, एल्डरबेरी का जूस और ग्रीन टी वायरस की संक्रामकता को 10 गुना तक कम कर सकते हैं जबकि चोकबेरी का जूस 3,000 गुना तक संक्रामकता को कम करने में सक्षम है। 

4 of 5
एल्डरबेरी का जूस - फोटो : Pixabay
शोधकर्ताओं ने स्वाइन फ्लू के वायरस पर भी ऐसा ही प्रयोग किया, जिसमें हैरान करने वाले नतीजे देखने को मिले। इसमें पाया गया कि चोकबेरी का जूस, अनार का जूस, एल्डरबेरी का जूस और ग्रीन टी महज पांच मिनट में वायरस की संक्रामकता को 99 फीसदी तक कम कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोकबेरी का जूस कोविड-19 की संक्रामकता को 97 फीसदी तक कम कर सकता है जबकि ग्रीन टी और अनास के जूस से संक्रामकता 80 फीसदी तक कम हो सकती है, लेकिन शोध के दौरान एल्डरबेरी के जूस का कोविड-19 पर कोई असर देखने को नहीं मिला। शोधकर्ताओं का मानना है कि इन चीजों का सेवन उच्च जोखिम वाले मरीजों को इनका सेवन जरूर करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें