मरीज के परिजनों को हर समय ट्रिपल लेयर मास्क पहनना होगा- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मरीज के परिजनों के लिए गाइडलाइन...
मरीज के परिजनों को हर समय ट्रिपल लेयर मास्क पहनना होगा। इस बात का भी विशेष ध्यान रखना होगा कि मास्क के अगले हिस्से को भी नहीं छूना है। इसके साथ ही मास्क के गंदा या गीला होते ही इसे तुरंत बदलना होगा। एक मास्क का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना होगा और पहने हुए मास्क को फेंक दें। मास्क को फेंकने के बाद अच्छी तरह से अपने हाथों को धो लें।
- मरीज के परिजनों को अपने मुंह, नाक और चेहरे को छूने से भी बचना होगा।