फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: कितना सुरक्षित है मेहमानों को अपने बाथरूम का इस्तेमाल करने देना? जान लें ये जरूरी बातें

Thu, 02 Jul 2020 10:54 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भारत में कोरोनो संक्रमितों की संख्या खतरनाक दर से बढ़ रही है और चूंकि अभी तक इससे निपटने के लिए कोई भी वैक्सीन या टीका नहीं बना है, ऐसे में सभी लोगों के लिए यही सुरक्षित होगा कि वो घर में ही रहें। हालांकि किसी जरूरी काम से अगर घर से निकल भी रहे हैं तो बेहतर होगा कि लोगों से दूरी बनाए रखें। साथ ही विशेषज्ञों की सलाह के मुताबिक, हमेशा अपने हाथ साबुन से धोते रहें और आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें। ये सभी चीजें कोरोना के संक्रमण से बचाने में सहायक हैं। इन सबके बीच एक सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऐसे हालात में अगर कोई मेहमान आपके घर आ जाए तो क्या उसे अपना बाथरूम इस्तेमाल करने देना चाहिए या नहीं और और इसके लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? तो चलिए जान लेते हैं इस बेहद ही अहम सवाल का जवाब...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या कोरोनो वायरस बाथरूम साझा करने से फैलता है? 

भले ही मल के कणों (फैकल-ओरल ट्रांसमिशन) के माध्यम से रोग के संचरण का जोखिम कम हो, लेकिन एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोनो वायरस 33 दिनों तक मल में मौजूद हो सकता है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि कुछ सावधानियां बरती जाएं, ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोविड-19 के अपने जोखिम का विश्लेषण करें 

आपको जिन चीजों की देखभाल करने की आवश्यकता है, उनमें से पहली चीज आपके और आपके परिवार के सदस्यों की अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति है। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि अक्सर बुजुर्ग व्यक्ति मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर और किडनी संबंधित रोगों से पीड़ित होते हैं, ऐसे में कोरोना वायरस से उनके संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए जरूरी है कि अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति है तो उसे मेहमान के संपर्क से दूर रखें और साथ ही उसे उस बाथरूम का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करने दें, जिसका इस्तेमाल मेहमान ने किया हो। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेहमान से ऐसे बाथरूम का उपयोग करने के लिए कहें, जिसे आप अक्सर उपयोग नहीं करते हैं 

अपने मेहमान को मुख्य द्वार के निकटतम बाथरूम का उपयोग करने दें। साथ ही उन सतहों को छूने से बिल्कुल बचें, जो आपको लगता है कि उसे घर आए मेहमान ने छुआ होगा। अगर आपके पास एक अतिरिक्त बाथरूम है, तो उन्हें उसी का उपयोग करने देना सबसे अच्छा होगा। अगर आपके पास एक अलग बाथरूम नहीं है, तो उन्हें अपने परिवार का उपयोग न करने दें। यह आपको और आपके परिवार के लिए सुरक्षित होगा। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाथरूम में कीटाणुनाशक स्प्रे और पोंछा रखें 

इन वस्तुओं को रखकर किसी बाहरी व्यक्ति को इसका उपयोग करने से पहले बाथरूम को साफ करना सुनिश्चित करें:

1. हैंड सैनिटाइजर 
2. कीटाणुनाशक पोंछा 
3. कीटाणुनाशक स्प्रे 
4. टिशू पेपर  

अपने मेहमान से कहें कि उपयोग करने से पहले और बाद में टॉयलेट सीट को साफ करें और बाथरूम से बाहर निकलने से पहले कीटाणुनाशक स्प्रे और पोंछे से उच्च स्पर्श वाली सतहों जैसे नल, वॉशबेसिन, लाइट स्विच और बाथरूम का दरवाजा आदि को भी पोंछ दें। 
विज्ञापन

6 of 7
टॉयलेट फ्लश बटन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
फ्लश करने से पहले टॉयलेट का ढक्कन बंद कर दें 

वायरस के कणों के तैरने की संभावना को कम करने के लिए मेहमान से कहें कि वो फ्लश करने से पहले हमेशा शौचालय के ढक्कन को बंद कर दें। संक्रमण से बचने के लिए एक बार टॉयलेट सीट को साफ करना भी महत्वपूर्ण है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बाथरूम में जाने से पहले मास्क जरूर पहनें 

यदि कम समय में एक से अधिक लोगों को बाथरूम उपयोग करने की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें किसी भी संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए फेस मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित करें। आप बाथरूम में क्रॉस वेंटिलेशन का उपयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें