प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम और कोविड-19 के बीच संबंधों की जांच की। इस दौरान पीसीओएस से ग्रसित 21,292 महिलाओं की तुलना 78,310 वैसी महिलाओं से की गई, जो समान उम्र की ही थीं, लेकिन उन्हें यह बीमारी नहीं थी। इस अध्ययन के नतीजों से पता चला कि जो महिलाएं पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से ग्रसित थीं, उनके स्वस्थ महिलाओं की अपेक्षा कोरोना से संक्रमित होने का खतरा 51 फीसदी अधिक था।