फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से लेकर हृदय रोग तक, एक अनार है कई बीमारियों का इलाज

Wed, 17 Mar 2021 01:53 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pomegranate seeds
रोजाना हम जिन फलों का सेवन करते हैं, उन्ही में से एक है अनार। अब तक हुए कई शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि नियमित रूप से अनार के सेवन से हम कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस फल का नियमित रूप से सेवन कई प्रकार के खतरों को कम करने के साथ हमें बेहतर स्वास्थ्य देने में मदद कर सकता है। अनार कई प्रकार के विटामिन, खनिज और बायोएक्टिव यौगिकों से समृद्ध माना जाता है, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। 
अनार में पुनीक्लागिंस नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है। रेड वाइन और ग्रीन टी के मुकाबले अनार के जूस में इस  एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा तीन गुना तक अधिक होती है। इसके अलावा अनार में प्यूनिसिक नामक फैटी एसिड भी पाई जाती है जो हमारे शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। आइए अनार के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
pomegranate tea
अनार में मौजूद पोषकता
विशेषज्ञों ने तमाम अध्ययनों के आधार पर पाया कि एक कप यानी करीब 174 ग्राम अनार के बीज के सेवन से ही हमें निम्न प्रकार के पोषक तत्वों का लाभ मिल सकता है।
फाइबर: 7 ग्राम
प्रोटीन: 3 ग्राम
विटामिन सी: आरडीआई का 30%
विटामिन के: आरडीआई का 36%
फोलेट: आरडीआई का 16%
पोटेशियम: आरडीआई का 12%

(यहां आरडीआई का मतलब दैनिक रूप से आहार अनुशंसा की मात्रा है)
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रोस्टेट कैंसर में फायदेमंद है अनार
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों को होने वाला सबसे आम कैंसर है। अध्ययनों से पता चलता है कि अनार के अर्क का सेवन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक रूप से 237 मिलीग्राम अनार के जूस का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर को कम करने में लाभ मिल सकता है।

4 of 5
blood pressure
रक्तचाप को कम करने में सहायक
अनार के जूस का सेवन रक्तचाप को कम करने में फायदेमंद माना जाता है। एक अध्ययन के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि दो हफ्तों तक रोजाना 150 मिली अनार के जूस का सेवन करने वाले लोगों के रक्तचाप में विशेष रूप से कमी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
joint pain
ऑर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक है अनार
लैब परीक्षणों के दौरान विशेषज्ञों ने पाया कि अनार के अर्क का सेवन उन एंजाइमों को रोक देता है जो ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले रोगियों के जोड़ों को प्रभावित कर देती हैं। चूहों पर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों को विशेष प्रभाव देखने को मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें