प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अध्ययन के मुताबिक, प्रारंभिक निष्कर्ष बताते हैं कि टीकाकरण कोरोना संक्रमण के खिलाफ एक स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन कितना करता है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हालांकि टीकाकरण संक्रमण को काफी हद तक कम कर सकता है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हो सकता है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए बचाव के उपायों का पालन भी जरूरी है। हालांकि कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने कहा था कि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है यानी जो वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं, वे अब बिना मास्क के भी घूम सकते हैं।