डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by
Dr. Parvesh Malik
भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस समेत दुनिया के लगभग सभी देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, भारत समेत कई अन्य देशों में अब भी कोरोना के कई केस सामने आ रहे हैं। यही नहीं, कोरोना से संक्रमित होने वाले लोग और इससे जान गवाने वाले लोगों के अलावा एक और चिंता सामने है, और वो है इस वायरस के बदलते रूप। कोरोना अब तक कई रूप बदल चुका है और इन दिनों इसका डेल्टा वैरिएंट हर किसी के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इन सबके बीच वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि ये वैरिएंट एंटीबॉडीज को भी चकमा दे रहा है, जिसके कारण जो लोग कोरोना की वैक्सीन ले चुके हैं उनके लिए भी ये खतरनाक है। ऐसे में हर कोई इस वायरस के इस रूप से डरा हुआ है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।